जानें कैसे करें कंसीलर का सही इस्तेमाल, चेहरे के दाग-धब्बे छुपा देता है

रसोई Bytesजानें कैसे करें कंसीलर का सही इस्तेमाल, चेहरे के दाग-धब्बे छुपा देता...

Date:


जानें कैसे करें कंसीलर का सही इस्तेमाल, चेहरे के दाग-धब्बे छुपा देता है

बेदाग निखार तो हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि सबकी स्किन एक जैसी हो। मुंहासे और एक्ने चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। लेकिन इन सबकी वजह से अपना आत्मविश्वास कम करने की जरूरत नही है। आजकल मार्केट में मिलने वाले कंसीलर के सही इस्तेमाल से इन दाग-धब्बों को आसानी से छुपाया जा सकता है। 

जानें कैसे करें कंसीलर का सही इस्तेमाल, चेहरे के दाग-धब्बे छुपा देता है
Image Source: Google

जरूरी है सही कंसीलर

  • त्वचा पर होने वाले अलग धब्बों के लिए अलग तरीके का कंसीलर आता है। जिसका सही इस्तेमाल ही फ्लॉलेस त्वचा देगा। गलत तरीके से कंसीलर के इस्तेमाल से आप मेकअप को लेकर शर्मिंदगी उठा सकती है। 
  • पीच शेड
  • पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल धूप से होने वाली टैनिंग और एजिंग को छुपाने के लिए किया जाता है। वहीं आंखों के नीचे होने वाले नीले घेरे में पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ग्रीन टोन कंसीलर
  • ग्रीन टोन कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के लाल धब्बों को छिपाने के लिए किया जाता है। 
  • यलो टोन कंसीलर
  • इस कलर के कंसीलर को ज्यादातर ल़ड़कियां जानती हैं। यलो टोन के कंसीलर से पिग्मेंटेशन और लाल-काले धब्बों को छुपाने में मदद मिलती है।

मार्केट में कई तरह के कंसीलर आते हैं। जिनमें से अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही कंसीलर खरीदना चाहिए। जैसे स्टिक या पेंसिल वाला कंसीलर ड्राई स्किन के लिए सही होता है। तो वहीं क्रीम वाला कंसीलर ऑयली स्किन के लिए, जबकि जिनकी स्किन नॉर्मल कैटेगरी की हो वो लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। 

सबसे पहले क्या लगाएं कंसीलर या फाउंडेशन

कंसीलर को स्किन पर अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि स्किन पर एक लेयर फाउंडेशन की लगाएं। उसके बाद कंसीलर लगाने से ये आसानी से त्वचा पर फैलकर लगेगा और ज्यादा कवरेज लेगा।

आंख के काले धब्बों के लिए सही है

बहुत सारे लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। जो या तो नींद की कमी की वजह से होते हैं या फिर जेनेटिक। जिन्हें कंसीलर के जरिए आसानी से दूर किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...