मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए तुलसी वाली चाय जरूर पिये

लाइफस्टाइलमानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए तुलसी वाली चाय...

Date:


मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए तुलसी वाली चाय जरूर पिये

तुलसी को ‘होली बेसिल’ भी कहा जाता है, ये सेहत के लिए फायदेमंद गुणों से भरपूर है। तुलसी को चाय में मिलाया जाये तो ये फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं | बरसात के मौसम में तुलसी की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस मौसम में तुलसी की चाय आपको स्वस्थ बने रहने में मदद करती है।

मानसून में सर्दी और बुखार जैसी समस्याएं हो जाती है ऐसे में तुलसी की चाय आपको आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर इन्फेक्शन से बचाती है | तुलसी की चाय में  जिंक, सेलेनियम, कैल्शियम, विटामिन ए और सी, आयरन के गुणों से भरपूर होती है | 

अगर मानसून के दौरान पाचन की समस्याओं से जूझते हैं, तो तुलसी की चाय बेहद फायदेमंद है | ये शरीर से टॉक्सिन्स को दूर कर भूख बढ़ाती है और पाचन में सुधार करती है |

Read also: मॉनसून में मुहांसों की समस्या से है परेशान तो अपनाए ये तरीके 

तुलसी की चाय एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीमायकोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है , इसी वजह से ये बैक्टीरिया, फंगल एवं वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में कारगर है। इसके अलावा ये हानिकर पैथोजन्स के कारण सूजन की संभावना को भी कम कर देती है | 

मानसून के मौसम में हवा में नमी होती है, जिसे त्वचा और बालों की समस्याएं होने लगती हैं | ऐसे में  तुलसी की चाय कोलाजन बनाने में मदद करती है और त्वचा, बालों को हतमंद बनाती है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related