लाइफस्टाइल डेस्क। Straight Hair Remedies – महिलाओं को लंबे और सीधे बाल बेहद पसंद होता है, इसके लिए वे हजारों रुपये खर्च करती है। लेकिन चाहे कितने भी पैसे खर्च कर ले बाद में नुकसान हो ही जाता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इनमें केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ नेचुरल तरीके बातएंगे, जिससे आपके बाल आसानी से स्ट्रेट हो जाएंगे।
केला और पपीता
केला और पपीता बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इन दोनों के मिश्रण से आपके बाल नेचुरल स्ट्रेट हो जाएंगे। इसके लिए, आप दोनों चीजों का बराबर मात्रा में इस्तेमाल करें। इसे अच्छे से मैश कर लें, या मिक्सी में ब्लेंड कर ले। बस तैयार है हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क। इसे आप बालों में अच्छे से लगाएं और लगाने के बाद बालों में कंघी करें। फिर शॉवर कैप से सिर को ढक लें और करीब 45 मिनट तक लगा रहने दें। जब अच्छे से सूख जाए तब सल्फेट-फ्री शैंपू से धोएं। ध्यान दे, इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।
Read also: Remedies For Ants Removal: चींटियों ने घर में मचा दिया है आतंक तो अपनाएं ये 4 नुस्खे!
दूध और शहद
दूध और शहद नमी को लॉक करता है, इसके इस्तेमाल से भी नेचुरली बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। आप एक बाउल में ¼ दूध और 2 चम्मच शहद डालें। इन्हे अच्छे से मिक्स कर लें, बस तैयार है आपका मास्क। इसे लगाने के लिए पहले आप बालों को सेक्शन में डिवाइड कर लागए। साथ ही इसे कम से कम 2 घंटे तक लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। (Gujarat Vidhan Shabha Chunav 2022)

