ICC Test Ranking: 6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हुए विराट

स्पोर्ट्सICC Test Ranking: 6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 से...

Date:

बुरा दौर हर खिलाड़ी के जीवन में आता है, लेकिन जब वह दौर हफ़्तों से महीनों और फिर सालों तक बढ़ता जाता है तब बड़ी चिंता होती है, उसकी बादशाहत का दौर ख़त्म होने लगता है, रैंकिंग में उसका पतन होने लगता है, लोगों की प्रतिक्रियाएं नश्तर बनकर चुभने लगती हैं. विश्व क्रिकेट पर बड़े समय तक राज करने वाले विराट कोहली आज उसी दौर से गुज़र रहे हैं. आज ICC द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 10 सूची से भी वो बाहर हो चुके हैं. टी 20 की टॉप 10 की लिस्ट से वो पहले ही बाहर हो चुके हैं अलबत्ता ODI में ज़रूर वो अभी नंबर 3 पर दिख रहे हैं.

Read also: Jonny Bairstow Vs Virat Kohli: मैदान पर भिड़ गए बेयरस्टो और विराट, बारिश बन रही है बाधक

विराट कोहली करीब 6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में नाकामी से उन्हें इतना बड़ा झटका मिला है. पिछले तीन वर्षों से विराट को शतक का इंतज़ार है, एजबेस्टन टेस्ट में अगर उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी निकल आती तो  रैंकिंग में इतना ज़बरदस्त घाटा न होता. ICC द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में उन्हें इस बार चार पायदान का घाटा हुआ है, कोहली अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

Read also: Shahid Afridi On Virat Kohli: शाहिद आफरीदी ने विराट के रवैये पर उठाया सवाल

6 साल बाद टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर होना बताता है कि विराट कोहली ने एक लंबे वक्त तक टेस्ट क्रिकेट में राज़ किया. लेकिन अब उन्हें रनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. 2019 में विराट के बल्ले से आखिरी बार शतक निकला था, तब से अब तक वो करीब 75 इंटरनेशनल पारियां खेल चुके हैं, इस बीच उनका औसत सिर्फ 36 के आसपास है. रैंकिंग की बात करें तो विराट 2018 में नंबर-1 पर पहुंचे थे अब वो नंबर-13 पर पहुंचे हैं. बता दें कि इस वक्त इंग्लैंड के जो रूट नंबर-1 पर हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related