Site icon Buziness Bytes Hindi

Straight Hair Remedies: घुंघराले बालों को इन 2 तरीके से करे सीधे!

लाइफस्टाइल डेस्क। Straight Hair Remedies – महिलाएं स्ट्रेट बालों के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाती हैं, लेकिन नेचुरली स्ट्रेट बाल की बात ही कुछ अलग होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को सीधा करना चाहती है तो इन उपाय को अपनाएं। 

अंडे और चावले का आटा 

अंडे बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते है, ये  बालों को आसानी से सीधा करने में मदद करते है। आप बस अंडे और चावले का आटा का पैक बनाएं। इसके लिए आपको 1 अंडे की सफेद जर्दी, 1/4 कप चावल का आटा और 1 कप मुल्तानी मिट्टी। इसे एक बाउल में डाले और अच्छे से मिक्स कर लें। बस अब पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगा लें, फिर  कंघी करें। 1 घंटे तक इसे लगा रहने दें, फिर सल्फेट-फ्री शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें। इसे आप हफ्ते में केवल 1 बार ही इस्तेमाल करे। 

Read also: Remedies For Ants Removal: चींटियों ने घर में मचा दिया है आतंक तो अपनाएं ये 4 नुस्खे!

दूध और शहद 

दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, वहीं शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इन दोनों के इस्तेमाल से बालों को सीधा कर सकते है। बस 1 चम्मच शहद और 1 कप दूध किसी भी बर्तन में डाल दे और पेस्ट बना लें। अब इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें, फिर से अपने बालों पर लगाएं। 5 मिनट तक लगा रहने दें और सादे पानी से बाल धो लें। 

 

Exit mobile version