Lip Care Balm: फट रहे हैं आपके होंठ तो इस लिप बाम का करें इस्तेमाल!

लाइफस्टाइलLip Care Balm: फट रहे हैं आपके होंठ तो इस लिप बाम...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Lip Care Balm – मानसून के मौसम में कई लोगों के होंठ फटने लगते है, जिसकी वजह से लोग लिप बाम का इस्तेमाल करते है। लेकिन फिर भी होंठ हमेशा सॉफ्ट नहीं रहते। ऐसे में आपको घर पर बने लिप बाम का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप नारियल के तेल से लिप बाम बना सकते है , चलिए जानते है कैसे। 

नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है, ये त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और त्वचा के लिए अच्छे माने जाते है। जैसे इसके इस्तेमाल से बाल नरिश और शाइनी होते है बस उसी तरह  इससे बने लिप बाम का इस्तेमाल कर आप अपने लिप्स को सॉफ्ट बना सकते है। 

Read also: Gajara Hair Style: उफ! ये गजरे का स्टाइल कहीं पार्टी में बिजली ना गिरा दे

नारियल तेल से इस तरह बनाएं लिप बाम – 

2 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ कोको बटर ले और पैन को गैस पर गर्म कर उसमे कोको बटर डालें और पिघलाएं।  पूरी तरह से पिघल जाए तब इसमें नारियल का तेल डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे किसी छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में  2 घंटे के लिए रख दें। यह जम जाए, तब इसका इस्तेमाल करे। ध्यान दे, दिन में कम से कम 2 बार इसे लागए। 

इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related