Sawan Jyotirling Darshan: इस सावन करे यूपी के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन!

ट्रेवलSawan Jyotirling Darshan: इस सावन करे यूपी के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Sawan Jyotirling Darshan – सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है, लोग उपवास करते हैं और शिव मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं। ऐसा माना जाता है की सावन के महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना अच्छा होता है, इसीलिए आज हम आपको यूपी के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के बारे में बातएंगे। इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आप अपने मनोकामना की पूर्ति कर सकते है। चलिए जानते है। 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण के बाद ये पहला सावन का महीना है, ऐसे में यहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ने के आसार हैं। अगर आप भी यहां जाना चाहते है तो  बस, ट्रेन या हवाई माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां  स्पेशल पूजा करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे, जैसे की  सोमवार को मंगला आरती के लिए आपको 2000 रुपये खर्च करने होंगे और शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 500 रुपये और श्रावण संयासी भोज के लिए लगभग 7500 रुपये देने होंगे। 

Read also: July Travel Destinations: जुलाई में घूमने के लिए जाए यहां, मजा होगा दोगुना!

अगर हम काशी विश्वनाथ की कहानी के बारे में बात करे तो आपको बता दे, एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से उनके घर ले जाने के लिए कहा। ऐसे में भोलेनाथ पार्वती को काशी लेकर आ गए, पार्वती माता को काशी खूब भया। बस तभी से भगवान शिव का काशी प्रिय हो गया और यहां विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में वे  वास करने लगे। इसके अलावा ये भी माना जाता है की वाराणसी शहर शिवजी के त्रिशूल पर टिका हुआ है।

विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के अलावा आप माता अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकटा और संकट मोचन मंदिर जा सकते है, साथ ही आरती समारोह के लिए दशावमेधा घाट जा सकते हैं।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related