हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आलूबुखारा को डाइट में करें शामिल

लाइफस्टाइलहड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आलूबुखारा को डाइट में करें...

Date:


हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आलूबुखारा को डाइट में करें शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क:  कैल्शियम और विटामिन-सी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, और इसी वजह से चलते बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ती है | इसके अलावा पैरों में झुनझुनी, मसल्स यानी मांसपेशियों में दर्द, दांतों में सड़न आदि लक्षण देखे जाते हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। तो अगर आप भी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो आलूबुखारा को डाइट में जरूर शामिल करें। 

आलूबुखारा क्या होता है

आलूबुखारा को हिंदी में अलुचा और अंग्रेजी में प्लम कहा जाता है। इसका स्वाद बहुत मीठा होता है और ये लीची समान और आकार का होता है। अमेरिका और भारत समेत कई देशों में आलूबुखारा की खेती होती है | इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो काफी लाभकारी है | 

विशेषज्ञों का कहना है की आलूबुखारे में कैल्शियम पाया जाता है, जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस रोग का खतरा भी कम हो जाता है। आप चाहे तो आलूबुखारे के जूस का सेवन कर सकते हैं।

Read also: तोमर पहुंचे देहरादून, विधायकों में से होगा मुख्यमंत्री का चयन

दूध, दही, पनीर में भी विटामिन-डी और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें  प्रोटीन की अधिकता होती है। इसे शरीर निर्माण का पूरक माना जाता है। तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोड्क्ट को जरूर शामिल करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related