तोमर पहुंचे देहरादून, विधायकों में से होगा मुख्यमंत्री का चयन

उत्तराखंडतोमर पहुंचे देहरादून, विधायकों में से होगा मुख्यमंत्री का चयन

Date:


तोमर पहुंचे देहरादून, विधायकों में से होगा मुख्यमंत्री का चयन

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव होगा. उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी प्रभारी और पर्यवेक्षक विधान मंडल दल के नए नेता का चुनाव कराने आज देहरादून आएंगे. उसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा की बैठक में नए नेता (सीएम) का चुनाव किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इसके बाद हम सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे. कौशिक ने कहा कि संभव है कि इस बार सीएम विधायकों में से ही कोई एक हों. कौशिक ने कहा कि चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन COVID के कारण, यह अमल में नहीं आ सका. ऐसे में इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प बचा था.

कौशिक ने कहा, “हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. जब चुनाव में जाते हैं तो अगले 5 साल के लिए घोषणा पत्र जारी करते हैं और बताते हैं कि हम इन पर काम करेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री कोई भी हो वह काम जारी रहेगा.” सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं आज की सारी प्रक्रिया को ठीक से करवाना मेरा काम है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related