Holi Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का रंग

लाइफस्टाइलHoli Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का...

Date:


Holi Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का रंग

By bbnews

रंगों का त्योहार होली वैसे तो सभी के लिए खास होता है लेकिन बॉलिवुड के कलाकारों की होली कुछ खास ही होती है। जहां बड़े सितारों के घरों पर होली पार्टी का जश्न होता है वहीं फिल्म या फिर धारावाहिकों के सेट पर होली का अलग ही हुड़दंग नजर आता है। होली का त्योहार (Holi Special 2022) दस्तक दे चुका है और आम लोगों की तरह बॉलिवुड के सितारे भी इस रंग में रंगने के लिए अपने अपने प्लांस बना चुके हैं। रंगों के इस मौसम में जानते हैं कुछ सितारों की होली के किस्से।

Read also: Holi Celebration: जाने भारत के अलावा कौन से देशों में भी रहता है होली का धमाल!!

अंडों से भी खेली है होली

अपने होली खेलने के अंदाज के बारे में कियारा अडवाणी (Kiara Advani) ने शेयर किया कि वह बचपन में बहुत ही गंदे अंदाज में होली खेला करती थीं उनके हाथ में जो भी आता था वह उसे लोगों पर फेंक कर मार दिया करती थीं। यहां तक जब वह अपने ग्रुप में होली खेलती थीं तो अंडें तक एक दूसरे पर मारे जाते थे। अपने दोस्तों को कीचड़ तक से रंग देती थी। पूरी बिल्डिंग में लोगों को रंग लगाती थी। स्किन का क्या होगा, रंग ऑर्गेनिक हैं कि नहीं इन सब बातों का तो पहले कभी ख्याल ही नहीं आता था। अब तो टाइम के साथ त्योहार मनाने का अंदाज भी बदल गया है। कई बार तो शुटिंग पर ही पूरा टाइम निकल जाता है। लेकिन सेट पर भी हम थोड़ी बहुत मस्ती तो कर ही लेते हैं।

Read also: Happy Holi 2022: जाने भारत के ऐसा शहर के बारे में जहां होली 12 दिन तक मनाई जाती है!!

बेटी के साथ वाली होली को यादगार मानती हैं रानी Rani Mukherjee

रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) होली सेलीब्रेशन को लेकर कहती हैं कि मैंने होली तो कई बार खेली है लेकिन मेरे लिए तीन साल पहले की होली सबसे यादगार है जब मेरी बेटी अदीरा ने पहली बार होली खेली थी। बेटी अदीरा बस रंगों को देख रही थी और उसकी आंखों में हैरानी के भाव थे। उसकी कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बार भी वैसा ही कुछ होने वाला है।

मुझे बहुत पसंद है होली का त्योहार

भारती सिंह (Bharti Singh) ने होली के त्योहार के लिए अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि मुझे रंगों वाला यह त्योहर बहुत पसंद है। पहले तो हम अपने घर पर जमकर मस्ती किया करते थे। मुम्बई में रहते हुए अपने घर की होली को मिस करती हूं लेकिन यहां भी हम खूब मस्ती कर लेते हैं। पहली बार जब मुम्बई में मेरी होली पड़ी थी तो फैमिली को मिस कर रही थी लेकिन उसी दिन शूटिंग के दौरान सेट पर सभी ने इतना रंग लगाया कि मैं भी उनके रंग में रंग गई। शादी के बाद तो और भी हुड़दंग करने लगी हूं।

Read also: Lathmar Holi 2022 : बरसाने की लठमार होली में हुरियारों पर हुरियारिनों ने प्रेम पगी लाठियों से किए प्रहार

दिन भर हंसती रही थीं विद्या बालन Vidya balan

होली के मौके पर कई जगहों पर भांग खाने और पीने का रिवाज है। इसी रिवाज को लेकर विद्या के साथ्ज्ञ भी एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है। वह साझाा करती हैं कि जब वह सोलह साल की थीं तब अंजाने में उन्होंने भांग पी ली थी। जिसे पीने के बाद वह दिन भर हंसती रही थीं। वह नशा कुछ ऐसा था कि विद्या के लिए आज भी यादगार है। उसे याद करके वह आज भी हंस पड़ती हैं। विद्या बालन (Vidya balan) को रंगों के त्योहार होली से प्यार है लेकिन वह कहती हैं कि होली इस तरह से मनाना चाहिए कि किसी को नुकसान ना पहुंचे। वह गुलाल से ही होली खेलना पसंद करती है। वह कहती है कि लोग बुरा ना मानों होली है कहके घटिया क्वालिटी का रंग लगा देते हैं जो स्किन के लिए ठीक नहीं होता। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...