लाइफस्टाइल डेस्क: एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है, इसे कई बीमारियों जैसे दाद, खुजली और एलर्जी का उपचार होता है। एलोवेरा जेल स्किन को चिपचिपा बनाएं बिना स्किन को नमी देता है और ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है | इसीलिए अगर आप रात में एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। चलिए जानते है कैसे:
एलोवेरा जेल स्किन टोन को लाइटन करता है , आप रात को सीधे चेहरे पर लगा लें और अगली सुबह चेहरा धो ले | कुछ ही दिनों में स्किन में निखार दिखने लगेगा।
एलोवेरा में एंटी-इंफलेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जो ब्रेकआउट्स व एक्ने के इलाज में मददगार है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे तो मुहांसों से निजात मिलेगा |
गर्मी में सनबर्न से भी एलोवेरा जेल बचता है क्योकि इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं | इसके मॉइश्चराइजिंग गुण हीलिंग प्रोसेस को भी बढ़ाते हैं।
एलोवेरा जेल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है , रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें। यह स्किन को ड्राई नहीं होने देता | लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन में जलन भी हो सकती है।
Read also: पंजाब चुनाव में केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दाँव
रातभर के लिए एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाने से आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स लाइट होते है। इसके अलावा आंखों की पफीनेस को कम करता है।

