पंजाब चुनाव में केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दाँव

फीचर्डपंजाब चुनाव में केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दाँव

Date:


पंजाब चुनाव में केजरीवाल ने चला मुफ्त बिजली का दाँव

नई दिल्ली: दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली के कामयाब दांव के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यही दांव आज़माने का फैसला किया है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यदि AAP पंजाब विधानसभा चुनाव में जीती तो हर परिवार के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी. इसके साथ ही उन्‍होंने 24 घंटे में पुराने बिजली बिलों की माफी का भी वादा किया.

पंजाब दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाबी में ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब बदलाव चाहता है. केवल आम आदमी पार्टी ही उम्मीद है.’ मंगलवार सुबह पंजाब के लिए रवाना होने के पहले केजरीवाल ने ट्वीट करके अपने दौरे के सियासी संकेत दे दिए थ, उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘पंजाब एक नई सुबह के लिए तैयार हो रहा है और मैं पंजाब पहुंचने के लिए, मिलते हैं बस कुछ घंटे बाद.’

गौरतलब है कि पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्‍य में राजनीतिक सरगर्मियां धीरे धीरे तेज होती जा रही हैं . राज्‍य में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के सामने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल चुनौती पेश कर रहे हैं.

राज्य में भाजपा की पुरानी साथी अकाली दल इस बार वह बहुजन समाज पार्टी के साथ गठजोड़ कर चुनाव मैदान में उतरेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...