भारत में घूमने के लिए बहुत सी जगहें है जहां का वातावरण सुंदर है | भारत में धार्मिक, ऐतिहासिक जगह और स्वादिष्ट भोजन हर किसी को अपनी और आकर्षित करते हैं। इसीलिए अगर आप ऐसी जगहे की तलाश में है जो आपके बजट में हो तो आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताने जा रहे है –
गोवा
गोवा घूमने के लिए परफेक्ट है , ये जगह बजट में भी है | यहां खूबसूरत बीच, पुराने किले, स्थानीय बाजार और ताड़ के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके अलावा , यहां बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं, जिसका अपना अलग मजा है।
शिमला
एक अच्छा और बजट में ट्रिप चाहते है तो शिमला काफी सही जगह हो सकती है। यहां मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, चैल, कुफरी, जाखू मंदिर और नारकंडा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा, रिजॉर्ट या कैंपिंग भी कर सकते हैं।
पुडुचेरी
पुडुचेरी में आपको फ्रांसीसी अनुभव मिलेगा | यहां कई खूबसूरत बीच मिलेंगे, जहां सुकून के पल बिता सकते है | यहां की सड़कों पर घूमने का भी अपना अलग मजा है। आप अच्छी फोटोग्राफी, वाटर स्पोर्ट्स, स्वादिष्ट भोजन और सूर्योदय का आकर्षक नजारा देख सकते हैं।
Read also: गोल्डन हैट्रिक के बाद दीपिका विश्व रैंकिंग शीर्ष पर फिर हुई काबिज
ऋषिकेश
ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां प्राचीन मंदिर, राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और माउंटेन बाइकिंग जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश में समय गुजारना अपने आप में एक अलग अनुभव है।

