Health: मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ाती हैं ये आदतें, जानें क्या है ये आदतें

लाइफस्टाइलHealth: मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ाती हैं ये आदतें, जानें क्या है...

Date:

शरीर को पूरी तरह से फिट रखने के लिये सम्पूर्ण फिटनेस की आवश्यकता होती है, इसमें व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य शामिल है। वहीं शारीरिक समस्याओं की बात करें तो यह जल्द ही हमें दिखाई दे जाती हैं, जिससे हम जल्द ही इनसे बचाव कर लेते हैं। दूसरी तरफ मानसिक समस्याएँ तुरंत समझ नहीं आती हैं, इसके साथ ही इसके परिणाम भी व्यापक होते हैं।

वहीं मानसिक समस्याएँ हमारी दिनचर्या से ही जुड़ी होती हैं, जिनमें हमारी खानपान की आदत और व्यस्ततम जीवनशैली जुड़ी होती है। वहीं अगर आप भी इन आदतों के शिकार हैं तो इन्हें जल्द ही बदलने का प्रयत्न करें। 

व्यायाम से दूरी-
आमतौर पर सुबह जगना लोंगो को बोझिल लगता है, वहीं शरीर को स्वस्थ और फिट बनाये रखने के लिये व्यायाम की सख्त आवश्यकता होती है। दूसरी ओर व्यायाम की कमी कई तरह की बीमारियों की बढ़ावा देती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालती है, इस वजह से इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करें।

 ज्यादा तनाव की आदत करती है मानसिक स्वास्थ्य को खराब-
तनाव हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन अधिक तनाव लेना हमारे स्वास्थ्य के लिये खतरनाक है। ऐसे में आप अधिक तनाव लेने से बचें क्योंकि यह आपकी मानसिक स्थिति को खराब करता है। बता दें कि तनाव अधिक लेने से मस्तिष्क में कार्टिसोल हार्मोन का रिसाव होता है, जिसकी अधिकता मस्तिष्क को प्रभावित करती है। 

नहीं लेते हैं पूरी नींद, बढ़ाता है मानसिक स्वास्थ्य का खतरा- 
हमारी नींद न पूरी होने पर हमें थकान का अनुभव होता है, इसके साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक समस्याओं से बचने के लिये कम से कम रोजाना 6 से 8 घंटे तक की नींद लेनी चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...