Mathura Idgah Controversy: अब सामने आया भगवान कृष्ण का वंशज

उत्तर प्रदेशMathura Idgah Controversy: अब सामने आया भगवान कृष्ण का वंशज

Date:

Mathura Idgah Controversy: इन दिनों देश में मंदिर और मस्जिद को लेकर मुकदमों, दावों और दलीलों का दौर चल रहा है, ज्ञानवापी मस्जिद हो या मथुरा का कृष्ण जन्मस्थान, ईदगाह विवाद या फिर ताजमहल और कुतुबमीनार। रोज़ाना कोई न कोई नया दावा सामने आ रहा है। इसी सिलसिले में आज मनीष यादव नाम के व्यक्ति ने खुद को भगवान  कृष्ण का वंशज बताते हुए कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मस्थली को लेकर अर्ज़ी लगाईं है। 

Also read: ज्ञानवापी मामले को धार देने के लिए विहिप हरिद्वार में बनाएगा रणनीति

जानकारी के अनुसार मनीष यादव ने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का प्रत्यक्ष वंशज बताया है और ज्ञानवापी मस्जिद केस की तरह यहां भी कमीशन बनाने की मांग की है, मनीष यादव ने मांग की है कि कमिश्नर की निगरानी में ईदगाह के बंद कमरों को खोलकर उनकी साफ़ सफाई पुलिस की सुरक्षा में कराई जाय।   

इससे पहले 26 मई को मामले की सुनवाई के दौरान हिन्दू पक्ष ने ज़मीन के दावे को लेकर 13.37 एकड़ जमीन से जुड़े दस्तावेज़ कोर्ट में जमा कराये जिसकी नक़ल मुस्लिम पक्ष ने मांगी है, कोर्ट ने हिन्दू पक्ष को नक़ल उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। हिन्दू पक्ष का दावा है कि जिस ज़मीन का वह दावा कर रहे हैं उसी ज़मीन पर ईदगाह मस्जिद बनी हुई है। 

Also read: अब मथुरा ईदगाह को सील करने की मांग

दरअसल 1968 में हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के बीच एक समझौते के तहत ईदगाह के लिए ज़मीन दी गयी थी। अब हिन्दू पक्ष कह रहा है कि यह ज़मीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि की है और ट्रस्ट को इस तरह का समझौता करने का कोई अधिकार ही नहीं है। इसलिए यह ज़मीन हिन्दू पक्ष को दी जाय, वहीँ मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों से कोई विवाद ही नहीं है, यह सारा विवाद बाहरी लोग खड़ा कर रहे हैं और साम्प्रदायिक सौहार्द को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related