Chardham Yatra : 24 घंटे में चली गई 16 श्रद्धालुओं की जान, 13 की हार्टअटैक से मौत

उत्तराखंडChardham Yatra : 24 घंटे में चली गई 16 श्रद्धालुओं की जान,...

Date:

देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की लापरवाही कहे या फिर सरकार की लचर व्यवस्था। अब तक चार धाम यात्रा में आने वाले 91 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर ही 16 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इनमें से 13 तीर्थ यात्रियों की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। जबकि तीन की मौत देर रात एक हादसे में हुई। 

Also read: सड़क हादसोंं में पिता पुत्र ​सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार

केदारनाथ धाम में चार तीर्थयात्रियों की मौत हुई। इन मृतकों में एक बिहार निवासी है जबकि दो यूपी के रहने वाले हैं। चौथे मृतक राजस्थान के निवासी हैं। वहीं यमुनोत्री धाम में भी हार्ट अटैक से चार तीर्थयात्रियों की मौत हुई। इनमें जानकीचट्टी में ​तमिलनाडु से आए सिद्धेराजन,महाराष्ट के दिलीप पंराजपे,उप्र के राम चंद्र साहू और राजस्थान के लालचंद राठी की मौत हार्ट अटैक से हुई। एक अन्य हादसे में डबरकोट के पास देर रात एक मैक्स के खाई में गिरने से महाराष्ट्र के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में दस तीर्थयात्री घायल भी हुए। 

Also read: खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बोलेरो, तीन की मौत 10 घायल

बदरीनाथ धाम में पिछले 24 घंटे में तीन और गंगोत्री धाम में दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई। पुलिस के अनुसार कर्नाटक निवासी जीवी विजय कुमार, राजस्थान निवासी कमला बाई और एक अन्य की मौत हार्ट अटैक से हुई। गंगोत्री धाम में हैदराबाद के रहने वाले पी. शोक बाबू और आगरा निवासी चन्द्रभान राठौर की मौत भी हार्टअटैक से ही हुई है। डीजी हेल्थ डॉ.शैलजा भट्ट ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर चारधाम दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों में से  13 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इनमें से एक की मृत्यु अस्पताल में जबकि 11 की मौत होटल और पैदल मार्ग पर हुई है। एक तीर्थयात्री की मौत गंगोत्री में डूबने से हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related