Kabbadi Gangster’s Property Attached: सोतीगंज के एक और शातिर कबाड़ी गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

मेरठ रीजनKabbadi Gangster's Property Attached: सोतीगंज के एक और शातिर कबाड़ी गैंगस्टर की...

Date:

Kabbadi Gangster’s Property Attached: मेरठ। वाहन कटान के लिए कुख्यात मेरठ के सोतीगंज के एक और शातिर कबाड़ी गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क कर दिया। इस शातिर कबाड़ी का नाम अजरूद्दीन उर्फ अज्जू है। जोकि गिरोह बनाकर चोरी के वाहनों का कटान करता था। अभियुक्त अजरुददीन उर्फ अज्जू पुत्र महबूब निवासी 84 उत्तरी सोती गंज थाना सदर बाजार की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। इस दौरान ब्रह्मपुरी एएसपी विवेक यादव,परतापुर पुलिस और एएसपी कैंट चंद्रकांत मीणा के अलावा सदर बाजार पुलिस मौजूद थी। गैंगस्टर कबाड़ी के मकान में किराएदार रहते हैं। जिनको अपना सामान निकालने के लिए अधिकारियों ने कुछ समय दिया है।

Also read: बदल गया सोतीगंज का चोर बजार,अब दिखती हैं खाने और कपड़ों की दुकाने

एएसपी विवेक  यादव ने बताया कि शातिर कबाड़ी अज्जू गिरोहबंद तरीके से काम करता था। इसके गैंग में छह लोग हैं। उन सभी को भी चिहिंत कर लिया गया है। आज कबाड़ी अज्जू की जो संपत्ति कुर्क की गई है। उसमें दो रिहायशी मकान और चार कारें शामिल हैं। जिनकी अनुमानित लागत करीब एक करोड 35 लाख हैं। इसकी अन्य संपत्तियां भी चिहिंत की गई है। जो कि मेरठ में ही हैं। उन संपत्तियों पर भी शीघ्र ही कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि सोतीगंज में कभी पुलिस घुसने से कतराती थी। यहां के कबाड़ियों की हनक सत्ता के दरबार तक रहती थी।

Also read: डीजी स्तर के अधिकारी की शह पर मेरठ की शान जीटीबी स्कूल आज बना लड़ाई का मैदान

कबाड़ियों के एक इशारे पर पुलिस अधिकारियेां के स्थानांतरण तक हो जाते थे। इस सोतीगंज में देश भर के चोरी के वाहन काटे जाते थे और उनको बेच दिया जाता था। चोरी के वाहनों कटान का मेरठ का सोतीगंज उत्तरी भारत में बड़ा हब था। लेकिन भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने के बाद सोतीगंज में शिकंजा कसा तो यहां अब पूरी तरह से माहौल भी बदल गया है। आज सोतीगंज में वाहनों का कटान नहीं बल्कि अब दूसरे व्यवसाए किए जा रहे हैं। वहीं चोरी के वाहन कटान से अर्जित की गई संपत्ति को पुलिस कोर्ट के माध्यम से कुर्क कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related