NEET UG 2022: आवेदन में सुधार का आज है आखिरी मौका, जल्द कर लें सुधार

एजुकेशनNEET UG 2022: आवेदन में सुधार का आज है आखिरी मौका, जल्द...

Date:

NEET UG 2022 के लिये उम्मीदवारों  के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है, बता दें कि यदि उम्मीदवारों के आवेदन प्रपत्र में कोई कमी रह गयी है तो उसे आज यानी 27 मई, 2022 को रात 9 बजे तक हर हाल में सही कर लें। वहीं रात 9 बजे के बाद इस फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया बन्द हो जायेगी, ऐसे में उम्मीदवारों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार NTA द्वारा मेडिकल और डेंटल अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिये इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसकी करेक्शन विंडो की लास्ट डेट आज है।

वहीं NTA ने कहा है कि निर्धारित अवधि के बाद से उम्मीदवार नीट यूजी 2022 एप्लिकेशन में त्रुटि में सुधार या संशोधन नहीं कर पायेंगे, वहीं इस करेक्शन विंडो को 24 मई 2022 को शुरू किया गया था। वहीं आवेदन में सुधार करने के लिये उम्मीदवारों को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा, इसके बाद होमपेज पर दिये गये आवेदन सुधार से संबंधित लिंक पर या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।

वहीं नये पेज पर उम्मीदवारों से उनका अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एवं स्क्रीन पर दिये गये सिक्युरिटी पिन माँगा जायेगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। वहीं सुधार करने के बाद भुगतान भी सबमिट करना है, जिसके बाद ही उम्मीदवारों का संशोधन मान्य माना जायेगा, उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related