टीम इंडिया से एक बड़ी खबर अपडेट हुई है, जानकारी के मुताबिक एजबेस्टन टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की जगह आयरलैंड दौरे पर कोच बनकर गए वी वी एस लक्ष्मण हेड कोच की ज़िम्मेदारी निभाएंगे. बता दें कि एजबेस्टन टेस्ट के बाद से ही टी20 सीरीज शुरू हो रही है. पहले मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी नहीं खेलेंगे और साथ ही द्रविड़ भी हेड कोच की ज़िम्मेदारी नहीं निभाएंगे।
Read also: IND vs ENG: भारत की पकड़ में एजबेस्टन टेस्ट, इंग्लैंड को सिर्फ बारिश का सहारा
बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण अभी हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ हुई दो मैचों की टी 20 श्रृंखला में कोच की भूमिका निभा रहे थे, टीम इंडिया ने दोनों मैचों में कामयाबी हासिल की थी, टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में थी. बता दें कि रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा अब फिट हो चुके हैं और प्रेक्टिस शुरू कर दी है, इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज़ में रोहित ही टीम की कमान संभालेंगे.
Read also: Lucknow news today : अब लखनऊ में लक्ष्मण टीला मुक्ति यात्रा
श्रंखला का पहला टी20 मैच 7 जुलाई को साउथैंप्टन में, दूसरा मैच बर्मिंघम में 9 जुलाई को और तीसरा टी20 नॉटिंघम में 10 जुलाई को खेला जाएगा. वहीँ वनडे सीरीज का 12 जुलाई शुरू होगी, पहला मैच ओवल में, दूसरा वनडे लॉर्ड्स में 14 कोऔर तीसरा वनडे मैनचेस्टर में 17 जुलाई को खेला जाएगा.

