IND vs ENG: भारत की पकड़ में एजबेस्टन टेस्ट, इंग्लैंड को सिर्फ बारिश का सहारा

स्पोर्ट्सIND vs ENG: भारत की पकड़ में एजबेस्टन टेस्ट, इंग्लैंड को सिर्फ बारिश...

Date:

बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ चल रहे पिछली सीरीज़ के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ को और मज़बूत कर लिया है. इंग्लैंड की टीम 284 रनों पर करने के बाद दूसरी में भारत ने तीन विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं, इस तरह उसकी बढ़त अब 257 रनों की हो गयी है , मच में अभी दो दिन बाकी हैं और भारत के पास अभी सात विकेट हाथ में हैं. क्रीज़ पर एक तरफ पुजारा दीवार की तरह डटे हुए हैं वहीँ ऋषभ पंत पहली पारी की तरह एकबार फिर आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं. 

Read also: Bharat Bandh: सड़कों पर जाम के रूप में दिख रहा है भारत बंद का असर

इंग्लैंड की पहली पारी के हीरो जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद टीम को समेटने में मोहम्मद सिराज को ज़्यादा देर नहीं लगी, सिराज ने पुछल्ले बल्लेबाज़ों को टिकने का मौका नहीं दिया और चार विकेट चटकाकर इंग्लैंड की टीम को 284 के स्कोर पर बुक कर दिया। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. शुभमण गिल एंडरसन की गेंद पर सिर्फ चार बनाकर आउट हो गए, हनुमा विहारी भी ज़्यादा टिक न सके और 11 रन बनाकर ब्रॉड का शिकार बने. विराट कोहली आज लय में दिख रहे थे लेकिन उनकी लय भी जल्दी ही टूट गयी और 20 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर रुट को कैच दे बैठे। लेकिन पुजारा एक तरफ दीवार बनकर खड़े रहे, विराट के बाद आए पंत ने एकबार फिर अपने स्टाइल में बल्लेबाज़ी शुरू की. स्टंप्स के समय पुजारा 50 और पंत 30 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे. 

Read also: Bharat Bandh in UP Live: भारत बंद का वेस्ट यूपी में नहीं दिखा असर,विपक्षी नेताओं को घर में किया नजरबंद

पुजारा की बात करें तो एजबेस्टन में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है. एजबेस्टन में 36 साल बाद किसी भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ ने फिफ्टी लगाई है.  पुजारा ने इन दिनों गज़ब की फॉर्म में हैं, टेस्ट मैच से पहले वो काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिला है. बता दें कि काउंटी क्रिकेट के 5 मैचों में उन्होंने चार शतक लगाए और  इनमें से दो दोहरे शतक रहे. इससे पूर्व सुनील गावस्कर ने 1986 में इसी मैदान पर अर्धशतक लगाया था. एजबेस्टन के मैदान पर अब तक कुल तीन भारतीयों विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ने शतक लगाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related