लॉरेंस बिश्नोई को मिला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

नेशनललॉरेंस बिश्नोई को मिला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

Date:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड राजनीतिक दल, उत्तर भारतीय विकास सेना (यूबीवीएस) से आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण मिला है। गैंगस्टर को संबोधित एक पत्र में, जो ऑनलाइन सामने आया है, यूबीवीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं और अगर लॉरेंस बिश्नोई उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो जल्द ही 50 उम्मीदवारों की घोषित होने वाली सूची में उनका नाम भी हो सकता है.

शुक्ला ने अपने पत्र में लिखा उन्हें लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह दिखाई देते हैं, शुक्ल ने कुख्यात गैंगस्टर और सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी के बीच समानताएं दर्शाने की कोशिश की। शुक्ला ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें गर्व है कि बिश्नोई पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत राजनीतिक दल हैं जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहा है।”

लॉरेंस बिश्नोई, जो वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है, मई, 2022 में गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर सुर्खियों में आया था। गोल्डी बरार और खालिस्तान समर्थक समूहों से अपने जुड़ाव को लेकर वह भारत की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। बिश्नोई ने पहली बार 2018 में तब ध्यान आकर्षित किया जब उनके सहयोगी संपत नेहरा ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास की रेकी की। नेहरा ने स्वीकार किया कि उन्हें ब्लैक बक शिकार मामले में अभिनेता की भूमिका के कारण सलमान खान को मारने का निर्देश दिया गया था। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई पर प्रभावशाली राजनेता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related