Uttarakhand Weather: आठ जिलों में घनघोर बारिश का यलो अलर्ट जारी, कई राजमार्ग बंद

उत्तराखंडUttarakhand Weather: आठ जिलों में घनघोर बारिश का यलो अलर्ट जारी, कई...

Date:

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के आठ जिलों में घनघोर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक प्रदेशभर में घनघोर बारिश के आसार है। इस कारण से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश भर में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं भीषण बारिश के चलते पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन होने से यातायाता बंद है। कई राजमार्ग सुरक्षा के चलते बंद किए गए हैं।

भीषण बारिश की आशंका

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज शुक्रवार को भीषण बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, चमोली और बागेश्वर के लिए भीषण बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के दूसरे जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सात अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, पांच अगस्त के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान सावधानी बरते और घरों में ही रहें। बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related