Uttarakhand news: दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40 यात्री घायल

उत्तराखंडUttarakhand news: दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40...

Date:

Uttarakhand news: दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के पास मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में खाई में जा गिरी। बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए। हालांकि यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं है। सभी यात्रियों को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल यात्रियों में तीन को गंभीर चोटें है। घायलों में रोडवेज बस चालक भी शामिल है। आज रविवार को 40 यात्रियों से भरी रोडवेज बस हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान बस हादसे का शिकार हुई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने दूसरी बस से आगे की यात्रा की।

कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस चालक काफी संतुलित गति से बस को चला रहा था। रूड़की के पास पहुंचने पर हाइवे 58 पर एक कार चालक लापरवाही से चल रहा था। बस में बैठे यात्रियों के मुताबिक बस चालक ने कई बार कार चालक को हार्न बजाकर सतर्क करने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी कार चालक की लापरवाही जारी रही।

इस दौरान कार चालक ने तेज स्पीड में जोर से ब्रेक मार दिए। जिससे कार के पीछे चल रही बस को नियंंत्रित करने के प्रयास में चालक ने बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन इस प्रयास में बस खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चींख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल अस्पताल से एंबुलेेस मंगवाई और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...