Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड के बाद उबाल में देवभूमि, जगह-जगह प्रदर्शन बदरीनाथ हाइवे जाम

उत्तराखंडAnkita Murder Case: अंकिता हत्याकांड के बाद उबाल में देवभूमि, जगह-जगह प्रदर्शन...

Date:

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के विरोध में पूरी देवभूमि में उबाल में है। लोगों ने जगह-जगह धरना, प्रदर्शन कर अंकिता हत्याकांड के बाद गुस्से का इजहार किया है। इसी के साथ दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की है। आज सुबह से कांग्रेस, वामपंथी संगठन, छात्र संगठन के लोग मोर्चरी के आगे बदरीनाथ हाईवे जाम कर धरने पर बैठ गए। वहीं हल्द्वानी में देवभूमि की बेटी अंकिता को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।  आक्रोशित लोगों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में बदरीनाथ हाइवे को जाम कर दिया। जिसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। ट्रैफिक कोटेशवर और कीर्तिनगर डाइवर्ट किया गया। कुछ देर बाद छात्रों ने यहां भी जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अंकिता के भाई को नौकरी दी जाए। वहीं, श्रीनगर बाजार आज बंद रखा गया। 

अंकिता हत्याकांड पर उत्तराखंड की महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि युवतियों को गलत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इनकार करने पर हत्या हो रही है। सभासद सविता भट्ट ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को शह दे रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की शह पर प्रदेश में अपराध फलफूल रहा है। स्थिति यह है कि भाजपा जिन्हें सरकार में दायित्व दे रही है उनके बच्चे आम लोगों की बेटियों को हवस का शिकार बनाने पर तुले हैं। रुद्रप्रयाग में भी आज रविवार को अखिल भारतीय विद्याथी परिषद, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस सहित  कई छात्र संगठनों ने खांकरा में हाईवे जाम कर दिया। छात्र नेताओं का कहना था कि अब पहाड़ में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।  अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड के लोगों में उबाल है। विभिन्न संगठनों के लोग बदरीनाथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। वहीं, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रदेश सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले से भाजपा विधायक गायब हो गए हैं। दो कैबिनेट मंत्री और स्पीकर हैं, लेकिन कोई आज लोगों से वार्ता करने नहीं पहुंचा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...