मेष
आज का दिन धन के लेनदेन के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज अपनी दिनचर्या में कुछ अन्य कामों को भी शामिल कर सकते हैं,जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ लोगों के कारण समस्या रहेगी। अपने घरेलू जीवन में आज किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन जीवनसाथी से बातचीत करके उसे समाप्त कर पाएंगे,जिन लोगों का कोई मामला कानून से संबंधित चल रहा है,उसमें उन्हें किसी परिजन की मदद की आवश्यकता होगी।
वृष
आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई संपत्ति संबंधित बटवारा आपको परेशान कर सकता है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। अपने मन में चल रही योजनाओं का किसी से जिक्र करने से बचना होगा,नहीं तो वह फायदा उठा सकता है। अपने घर में साफ-सफाई व रखरखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे।
मिथुन
आज का दिन कुछ बेवजह की चिंता लेकर आएगा। आज किसी बेकार के काम की चिंता को छोड़कर अपने कामों पर ध्यान देना होगा। चुनौतियों के कारण परेशान रहेंगे। आज सीमित मात्रा में धन रहने से आज खर्चा करने में कुछ संकोच करेंगे। काम की अधिकता होने के कारण क्रोध में रहेंगे,इसलिए कार्यस्थल पर किसी से बेवजह बहस में ना उलझें। पेट संबंधित समस्या होने से परेशान रहेंगे,इसके लिए अपने खान-पान के तौर-तरीकों को बदलना होगा।
कर्क
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप जीवनसाथी को नए व्यवसाय की शुरुआत कराना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप कामों को छोड़कर दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे,जिसे लोग स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप अपने काम से मतलब रखे तो ही बेहतर रहेगा। किसी काम में मनवांछित लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
सिंह
आज का दिन कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनमौजी होकर कार्य करने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज धन को बहुत ही सोच समझकर निवेश करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बहन किसी प्रिय वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में खटपट के कारण परेशान हो सकते हैं,लेकिन उसे आज जीवनसाथी से बातचीत के जरिए आसानी से समाप्त कर पाएंगे।
कन्या
आज किसी बहुत पुराने काम को पूरा करने से उत्साहित रहेंगे,जो विद्याथÊ विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन भाग्य के भरोसे अपने किसी काम में हाथ ना डालें। भाई आपके किसी काम के लिए विरोध कर सकते हैं। अधिकारी कामों से प्रसन्न रहेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों से घबराएंगे नहीं, डटकर सामना करेंगे।
तुला
आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए नया ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े मुनाफे की ओर बढ़ने से बचना होगा,क्योंकि वह किसी गलत काम में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्यों से किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस कार्यरत लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को मित्र द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। परिवार में लोगों का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों द्वारा मन मुताबिक कार्य मिलने से आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी,लेकिन कुछ खुले हाथ से खर्च करने के कारण काफी धन को समाप्त कर देंगे। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
धनु
आज मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की चिंता तो रहेगी,लेकिन किसी भविष्य के किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने से वह चिंता समाप्त होगी। आज अपने बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर किसी गलत काम को होने से रोक सकते हैं। आप घर और बाहर व्यस्त रहेंगे,जिसके कारण कुछ असुविधा होगी और कार्यक्षेत्र में किसी काम को दबाव में आकर करना पड़ेगा। परिवार का कोई सदस्य किसी ऐसे काम को अंजाम देगा,जिससे कुल का नाम रोशन होगा।
मकर
आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको संतान की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे नौकरी के प्रति चिंता समाप्त होगी। आप जीवनसाथी के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। आप उसी काम को करें जो अत्यधिक प्रिय हो,क्योंकि उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप ऊर्जा का पूरा लाभ उठाएंगे और किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं,जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें खास काम सौंपा जाएगा, जिसे उन्हें सावधानी से करना होगा।
कुंभ
आज का दिन धन लाभ के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे,जिसमें कुछ पुरानी यादों को तरोताजा करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ अनुभव कार्यक्षेत्र में कुछ अन्य लोगों के काम आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी छोटे-मोटे लाभ के सौदे को भी जाने नहीं देना है। आप किसी परिजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन
विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ अन्य स्त्रोतों से भी धन कमाने में कामयाब रहेंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। किसी काम को आलस्य दिखाकर कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह कोई बड़ी समस्या बन सकता है। कोई व्यक्ति कुछ ऐसा कहेगा,जिससे परेशान हो सकते हैं। भाई बहनों के सहयोग से किसी सामाजिक क्षेत्र में उन्नति मिलती दिख रही।
Rashifal 25 Septemeber 2022: वृष राशि के जातकों के लिए आज खुशनुमा रहेगा माहौल,कर्क और वृश्चिक को मिलेगा सकारात्मक परिणाम
Date:

