देहरादून- उत्तराखंड की राजनीति में “झूठ” को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में तलवारें खिंच गई है. भर्ती घोटाले को लेकर चल रही बयानबाजी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को झूठ बोलने वाला सीएम कह दिया. हरदा की मुख्यमंत्री धामी पर की गई टिप्पणी के बाद उत्तराखंड बीजेपी की तरफ से पलटवार करने में देर नहीं लगी. मोर्चा संभाला प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने और हरदा को ही आधा सच बोलने का माहिर नेता बता दिया. बरहाल भर्ती घोटाले पर शुरू हुई इस बयान बाजी से शांत पड़े भर्ती घोटाले की चर्चाओं में हलचल दिखने लगी है.
उत्तराखंड की राजनीति में अपने बयानबाजी से हलचल मचाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर भर्ती घोटाले को खबरों में ला दिया है हरदा के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर किए गए ट्वीट ने ना केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक युद्ध शुरू कर दिया है अपितु शांत पढ़े भर्ती घोटाले को एक बार फिर चर्चाओं में ला दिया है.
झूठ बोलने वाले सीएम- हरदा
हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को झूठ बोलने वाला सीएम बताते हुए कहा मुख्यमंत्री दूसरी बार सफेद झूठ बोल रहे हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने पहली बार चुनाव के समय मुस्लिम यूनिटी बनाने का बयान देने वाला झूठ बताया. उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले को लेकर सीएम ने दूसरी बार सफेद झूठ बोला है. सोशल मीडिया में किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाले 2014-15 से हो रहे वाले बयान को भी झूठ बताया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने ट्वीट में कहा यह 2016 में एक गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने उस पर कार्रवाई की थी. हरीश रावत ने भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा. हरदा ने अपनी ट्वीट में सवाल किया की भर्ती घोटाले के आरोपी भाजपा से जुड़े हुए ही क्यों निकल रहे हैं.
भाजपा का पलटवार
हरदा के ट्वीट के बाद उत्तराखंड बीजेपी से रिएक्शन आने में देर न लगी. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोर्चा संभालते हुए हरदा की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक करार दिया उन्होंने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा हरदा कभी भी पूरा सच नहीं बोल पाए. महेंद्र भट्ट ने कहा हरीश रावत अपने कार्यकाल में हुए स्टिंग के बाद कंफ्यूज हो गए हैं. कभी वे राजनीति से विरक्ति, कभी विकास न कर पाने का मलाल और कभी अपने सहयोगियों की उपेक्षा की पीड़ा सुनाते नजर आते हैं. महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी विकास के झंडे पर लगातार आगे बढ़ रही है.

