Controversial bikini: अब फिल्म पठान के बहिष्कार की बात, नरोत्तम मिश्रा को दीपिका की बिकनी के रंग पर ऐतराज़

एंटरटेनमेंटControversial bikini: अब फिल्म पठान के बहिष्कार की बात, नरोत्तम मिश्रा को...

Date:

बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अब शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म पठान को लेकर विवाद पैदा किया है. पठान फिल्म का एक गाना जो अभी रिलीज़ हुआ है उसमें फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण का बिकनी पहनना नरोत्तम मिश्रा को इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि वो नारंगी रंग की थी और नरोत्तम मिश्रा को उसमें भगवा रंग की झलक नज़र आयी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गलत नीयत से कास्ट्यूम डिज़ाइन किया गया है और उसका रंग भी जानबूझकर भगवा चुना गया है. नरोत्तम मिश्रा ने इसी के साथ चेतावनी भी दी कि अगर इस गाने में बदलाव नहीं किये गए तो मध्य प्रदेश में फिल्म की रिलीज़ की इजाज़त देने के बारे में सोचना होगा.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है बॉयकॉट पठान

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट पठान ट्रेंड करने लगा और लोग फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करने लगे. एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर मेरी अपील पर 10 लोगों ने भी फिल्म पठान का बॉयकाट किया तो मैं समझूंगा कि मेरा उद्देश्य सफल हो गया वहीं इस अपील पर एक यूज़र ने अपने जवाब में लिखा कि अगर किसी और फिल्म के दो टिकट मिल जांय तो मैं फिल्म के बहिष्कार के लिए तैयार हूँ.

दीपिका को टुकड़े टुकड़े गैंग की बताया सदस्य

दरअसल नरोत्तम मिश्रा को इस बात पर ऐतराज़ था कि दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी जानबूझकर पहनी, उनका कहना था कि यह वही दीपिका हैं जिन्होंने रात में JNU जाकर टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन किया था. उन्होंने फिल्म से इस गाने को निकालने या बदलने की मांग की, ऐसा न होने पर उन्होंने अपरोक्ष रूप से मध्य प्रदेश में फिल्म की रिलीज़ को इजाज़त न देने की बात कही. बता दें रिलीज़ के बाद यह गाना काफी हिट हो चूका है, यू ट्यूब पर अबतक यह गाना 36,250,444 बार देखा जा चूका है.

हिन्दू महासभा ने भी जताया ऐतराज़

वहीँ फिल्म के इस गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकनी पर हिन्दू महासभा ने से भी ऐतराज़ जताया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का कहना है कि भगवा रंग की बिकनी का इस्तेमाल करके पठान फिल्म में भगवा कलर का अपमान किया गया है और भगवा के अपमान को देश नहीं सहेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related