अंकिता हत्याकांड: स्पा के नाम पर डर्टी गेम रिजॉर्ट के पूल में छलकते थे जाम

उत्तराखंडअंकिता हत्याकांड: स्पा के नाम पर डर्टी गेम रिजॉर्ट के पूल में...

Date:

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट को लेकर काफी चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं कई ऐसे राज खुल रहे हैं जो कि रिजार्ट की चारदीवारी के भीतर ही सीमित रहे थे। पुलकित आर्य को शासन, प्रशासन के अलावा पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं था। उसने फैक्टरी के लिए खरीदी भूमि पर रिजॉर्ट बना दिया, यही नहीं रिजॉर्ट में स्पा सेंटर खोल दिया। जहां स्पा की आड़ में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पूर्व कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में जीप चलाने वाले दो ड्राइवर पर्यटकों को रिजॉर्ट की स्पेशल सर्विस से ललचाकर लाते थे। जहां रिजॉर्ट में स्पा का लाइसेंस तो था ही, कर्मचारियों को मसाज की बात कहते हुए लड़कियां बुलाई जाती थी और ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। 

मेहमानों को सीधा कमरे के अंदर स्पा की आड़ में स्पेशल सेवा दी जाती थी। कई बार मेहमानों को रिजॉर्ट की महिला स्टाफ पसंद आ जाती थी। ऐसे में पुलकित और अंकित गुप्ता स्टाफ को लालच देकर या ब्लैकमेल कर फंसाने की कोशिश करते थे। कुछ लड़कियां जाल में फंसने से इसलिए बच जाती थी क्योंकि उनके पति भी साथ काम कर रहे थे।  रिजॉर्ट के पास बार लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद यहां जमकर शराबखोरी होती थी। पूर्व भाजपा नेता और राज्यमंत्री विनोद आर्य के राजनीतिक रसूख का फायदा बेटा पुलकित उठाता था। यहां शराब परोसना तो छोटी बात थी। खुलेआम पूल में नहाते समय शराब पार्टी होती थी। लेकिन आबकारी विभाग ने कभी यहां पर कार्रवाई के प्रयास नहीं किए। नशे की हालत में रात भर डीजे पार्टी कर लोग हुड़दंग मचाते थे। लेकिन मजाल कि कोई पुलकित आर्य का विरोध कर दे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related