लाइफस्टाइल डेस्क: टाइफाइड जीवाणु संक्रमण के कारण पनपने वाली बीमारी है, इसके शुरूआती लक्षण पसीना आना, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होना, साथ ही सूखी खांसी होना शामिल है। इसीलिए आज हम आपको टाइफाइट से निजात पाने के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करें और किन फूड्स से परहेज़ करें वो बताएंगे |
टाइफाइड में खाने चाहिए ये फूड्स:
टाइफाइड में फलों में केला, चीकू, पपीता, सेब, मौसमी, संतरे का सेवन करें और दाल, खिचड़ी, हरी सब्जियां पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, गाजर और पपीता का सेवन भी करें |
टाइफाइड में दही खाना बेहद फायदेमंद है, लेकिन खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द हो तो दही का सेवन नहीं करें।
टाइफाइड में शहद बेहद उपयोगी है, आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर उसका सेवन करें।
टाइफाइड में बुखार रहता है तो लिक्विड चीज़ों का सेवन करें।
टाइफाइड में पुदीने भी उपयोगी होता है तो पुदीने की कुछ पत्तियों में नमक, हींग, अनारदाना डालकर इसका पेस्ट बनाकर सेवन करें |
टाइफाइट से कमजोरी होती है तो किशमिश, मुनक्का, मूंग की पतली दाल, पतला दलिया, मक्खन, दूध, और दही का इस्तेमाल करें।
Read also: जम्मू कश्मीर में दो सिख लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन
टाइफाइट में इन चीज़े से करें परहेज़:
टाइफाइड में कैफीन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पेट में गैस पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा रिफाइंड और प्रोसेस फूड से भी परहेज़ करें।
घी, तेल, बेसन, मक्का, शक्करकंद, कटहल, भूरे चावल से परहेज़ करें।
लाल मिर्च, मिर्च का सॉस, सिरका, गर्म मसाला, खटाई से परहेज़ करें।
मीट, सॉस, अचार और मसालेदार चीजें से भी परहेज़ करें।

