गर्मी में स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए केसर का पैक लगाइए, जाने इसके फायदे

लाइफस्टाइलगर्मी में स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए केसर का...

Date:


गर्मी में स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए केसर का पैक लगाइए, जाने इसके फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क: केसर ना सिर्फ खाने और मिठाईयों का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचता है। इसके इस्तेमाल से स्किन और बाल दुरुस्त रहते है | ये स्किन पर एंटी फंगल के तौर पर काम करता है, जिससे स्किन खूबसूरत और चमकदार बनती है। केसर गुणों से भरपूर है जो स्किन की अलग-अलग समस्याओं का उपचार करता है | 

इसके लिए दूध में केसर को रात भर भीगो दें, और सुबह इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले | ये फेस पैक लगाने से नैचुरल तरीके से स्किन में निखार आता है | 

पिगमेंटेशन का उपचार करने के लिए केसर का फेस पैक इस्तेमाल करें , आपको 1 बड़ा चम्मच केसर, 3 बड़े चम्मच पपीते का गूदा और 1 बड़ा चम्मच दही को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को क्लींजर की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं और जब सुख जाए तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले | 

पिंपल फ्री चेहरे के लिए आप केसर, एलोवेरा जेल और हल्दी की मदद से तैयार पैक काफी असरदार है। पैक बनाने के लिए केसर को बारीक काट कर 3 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी के साथ मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें और इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं |  20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले | 

Read also: Twitter के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा

चेहरे से टैनिंग रिमूव करने के लिए केसर के कुछ धागों को दो चम्मच मलाई में रात भर भिगो ले फिर सुबह अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं।  20 मिनट तक ऐसे ही रखे फिर  पानी से धो लें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related