मेरठ। आज लगातार 28 वें दिन पेट्रोल डीजल के दामों में लोगोंं को तेल कंपनियों ने राहत दी है। मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। इस बार मई माह में अब तक पेट्रोल डीजल के दाम एक बार भी नहीं बढ़े हैं। वहीं एक मई को कमर्शियल एलपीजी रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी।
बतां दें कि तेल कंपनियों ने गत एक मई को एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कई जगहों पर 103 रुपये तक की वृद्धि की थी। एक मई से मेरठ में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है। आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल 96.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बता दें कि 6 अप्रैल के बाद से आज तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में 10 रुपये तक कीमत बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी ओर अब तेल की कीमत स्थिर कर कंपनियों ने अब कामर्शियल एलपीजी रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा एलपीजी कमर्शियल रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के बाद महंगाई की मार एक बार फिर से पड़ी है।
Also read: कांग्रेस ने देश में महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा, कहा : 2.1 करोड़ के करीब नौकरियां घटीं

