Site icon Buziness Bytes Hindi

Fuel Prices Latest Updates: सीएनजी पीएनजी के घटे दामों के बीच जानिए क्या है आज पेट्रोल डीजल का भाव

तेल कंपनियों ने आज सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी कर दी है। इसी बीच दूसरी राहत लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्‍थिरता से मिली है। आज गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्‍थिर हैं। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96ः31 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल का दाम भी 89ः49 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पिछले दिनों गैस की कीमत पर पड़ा था। गैस आयात में लागत तीन गुना ज्यादा हो गई थी। जिसके चलतेगैस की कीमतों में पिछले दिनों उछाल आया। जिसके चलते मेरठ में पेट्रोल और डीजल के भाव के बराबर सीएनजी की कीमतें पहुंच गई थी। लेकिन अब आज सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी कर दी गई है। जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं मेरठ में पेट्रोल की कीमत की वर्तमान में बात करें तो यह 96ः21 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89ः40 रुपये है। प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाद भी अलग-अलग शहर व जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतर होता है। इतना ही नहीं एक शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में भी कीमत में अंतर हो सकता है। कीमत का ये अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के मुताबिक ही तय होता है।

Read also: CNG PNG Price: यूपी में सीएनजी और पीएनजी के दामों में आई कमी, अब इस स्तर पर पहुंची कीमतें

गत 22 मार्च से पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होना शुरू हुई थी। प्रतिदिन इनमें वृद्धि होती गई। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि का यह क्रम 21 मई तक बना रहा। पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन जब सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में उत्‍पाद शुल्‍क की कमी की तो एक झटके में मेरठ वासियों की जेब पर प्रतिदिन 55 लाख रुपये का बोझ कम हो गया। मेरठवासियों को पेट्रोल में 28 लाख रुपये और डीजल पर 27 लाख रुपये प्रतिदिन की बचत हो रही है।

Exit mobile version