जानिए किस बात के लिए इंडिगो को मिला नोटिस

फीचर्डजानिए किस बात के लिए इंडिगो को मिला नोटिस

Date:

विमानन सुरक्षा निगरानी निकाय BCAS ने रविवार को एयरलाइन कंपनी इंडिगो और मुंबई हवाईअड्डा परिचालक MIAL को मुंबई एयरपोर्ट के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि रविवार को काफी देरी के बाद जैसे ही उनकी परिवर्तित गोवा-दिल्ली उड़ान मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी, कई यात्री इंडिगो विमान से बाहर आ गए, ‘टरमैक’ पर बैठ गए और कुछ को वहीं खाना खाते देखा गया.

खबरों के मुताबिक, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इंडिगो और MIAL दोनों ही स्थिति का अनुमान लगाने और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित सुविधाएं बनाने में सक्रिय नहीं थे। सूत्रों की मानें तो विमान को ‘कॉन्टैक्ट स्टैंड’ की जगह ‘रिमोट बे सी-33’ आवंटित किया गया था। ‘कंटैक्ड स्टैंड’ एक विमान पार्किंग स्टैंड है जो यात्रियों को बोर्डिंग गेट से विमान तक लाने और ले जाने के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों की समस्याएं बढ़ गईं और वे टर्मिनल पर शौचालय और जलपान जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित हो गए।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर को मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के बीसीएएस ने इंडिगो और एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बता दें मुंबई हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) द्वारा किया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...