प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भाजपा-आरएसएस ने मोदी इवेंट बना दिया: राहुल गाँधी

नेशनलप्राण प्रतिष्ठा समारोह को भाजपा-आरएसएस ने मोदी इवेंट बना दिया: राहुल गाँधी

Date:

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन नागालैंड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा, भाजपा और आरएसएस ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मोदी समारोह बनाकर चुनावी रंग दे दिया है. राहुल ने कहा कि देश के सबसे बड़े धर्मगुरुओं ने भी यही बात कही है और हम एक ऐसे कार्यक्रम में कैसे जा सकते हैं जिसे हमारे राजनीतिक विरोधी नेताओं का कार्यक्रम बना दिया गया है. राहुल ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की मजबूरी है, वो मोदी और भागवत के साथ नहीं खड़ी हो सकती. राहुल ने इसके साथ ही कहा कि जो लोग धर्म को नहीं मानते वो लोग ही उसे अपनी शर्ट पर लगाकर दिखाते हैं, मुझे धर्म को पानी शर्ट पर लगाने की ज़रुरत नहीं क्योंकि वो मन में रहता है.

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन और लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए, उन्होंने कहा कि बीजेपी से मुकाबले के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह तैयार है। कुछ इशू हैं जो हल हो जायेंगे. इंडिया गठबंधन अच्छी तरह चुनाव लड़ेगा और वह जीत भी हासिल करेगा। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। न्याय यात्रा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के लिए है और इसमें जाति जनगणना जैसे कई मुद्दे हैं।

राहुल गांधी ने नगालैंड के कोहिमा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले साल हमने देश को अलग-अलग संस्कृतियों अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इसके बाद हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने पर मुझे इस बात की खुशी हो रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में पहुंचने पर राहुल गांधी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया , राहुल गांधी ने कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related