दुनिया में कई सारे देश हैं, जो भले ही कितने ही विकसित क्यों न हो गए हों लेकिन आज भी वहां के कुछ लोग अजीबोगरीब परंपराओं का पालने करते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से देश हैं.
मिस्त्र

यदि आप मिस्त्र की यात्रा कर रहे हैं और वहां खाना खाने के लिए किसी रेस्त्रां में जाते हैं तो आपको बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि यदि आपने नमक कम होने पर यदि किसी से नमक मांग लिया तो इसे अपमान माना जाएगा और यह रिवाज मिस्त्र में बहुत लंबे समय से चला आ रहा है.
कंबोडिया

कंबोडिया में जब लड़कियां मासिक धर्म से होने लगती हैं तो पिता स्वयं उनके लिए अलग से एक खूबसूरत और आरामदायक झोपड़ी का निर्माण करवाते हैं, इस झोपड़ी को वहां के लोग लव हट कहते हैं। इस लव हट में रहने के बाद लड़की को अपनी पसंद के लड़के को जीवनसाथी चुनने की आजादी भी मिल जाती है।
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में जो जनजातियां रहती हैं, वे आज भी विचित्र रिवाजों को मानती हैं। दानी जनजाति में जब भी किसी परिवार में मृत्यु होती है तो परंपरानुसार यहां की महिलाओं को अपनी ऊंगली का थोड़ा बहुत हिस्सा काटना होता है। हालांकि इस रिवाज को अब प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन जनजाति के बुजुर्ग अभी भी इसका पालन करते हैं।
मलेशिया

मलेशिया में विवाह को लेकर एक बहुत ही अजीब रिवाज प्रचलित है। यहां रहने वाला तिदोंग जनजाति समुदाय इस परंपरा का पालन करता है। जिन दो लोगों का विवाह होता है विवाह के बाद अगले तीन दिन तक स्नान, पेशाब एवं अन्य कार्यों के लिए बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

