Site icon Buziness Bytes Hindi

विचित्र रिवाजों के कारण दुनियाभर में जाने जाते हैं ये देश


विचित्र रिवाजों के कारण दुनियाभर में जाने जाते हैं ये देश

 दुनिया में कई सारे देश हैं, जो भले ही कितने ही विकसित क्यों न हो गए हों लेकिन आज भी वहां के कुछ लोग अजीबोगरीब परंपराओं का पालने करते हैं। तो चलिए  जानते हैं वो कौन से देश हैं.

मिस्त्र 

Image by Ahmed Sabry from Pixabay 

यदि आप मिस्त्र की यात्रा कर रहे हैं और वहां खाना खाने के लिए किसी रेस्त्रां में जाते हैं तो आपको बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि यदि आपने नमक कम होने पर यदि किसी से नमक मांग लिया तो इसे अपमान माना जाएगा और यह रिवाज मिस्त्र में बहुत लंबे समय से चला आ रहा है.

कंबोडिया

Image by Sasin Tipchai from Pixabay 

कंबोडिया में जब लड़कियां मासिक धर्म से होने लगती हैं तो पिता स्वयं उनके लिए अलग से एक खूबसूरत और आरामदायक झोपड़ी का निर्माण करवाते हैं, इस झोपड़ी को वहां के लोग लव हट कहते हैं। इस लव हट में रहने के बाद लड़की को अपनी पसंद के लड़के को जीवनसाथी चुनने की आजादी भी मिल जाती है। 

इंडोनेशिया

Image Source: Pixabay

इंडोनेशिया में जो जनजातियां रहती हैं, वे आज भी विचित्र रिवाजों को मानती हैं। दानी जनजाति में जब भी किसी परिवार में मृत्यु होती है तो परंपरानुसार यहां की महिलाओं को अपनी ऊंगली का थोड़ा बहुत हिस्सा काटना होता है। हालांकि इस रिवाज को अब प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन जनजाति के बुजुर्ग अभी भी इसका पालन करते हैं।

मलेशिया

Image by Pexels from Pixabay 

मलेशिया में विवाह को लेकर एक बहुत ही अजीब रिवाज प्रचलित है। यहां रहने वाला तिदोंग जनजाति समुदाय इस परंपरा का पालन करता है। जिन दो लोगों का विवाह होता है विवाह के बाद अगले तीन दिन तक स्नान, पेशाब एवं अन्य कार्यों के लिए बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

Exit mobile version