ऑनलाइन होटल रूम बुक करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

ट्रेवलऑनलाइन होटल रूम बुक करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Date:


ऑनलाइन होटल रूम बुक करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

ऑनलाइन बुकिंग करते वक्त यात्री कई सारी बातों को नजरअंदाज करके होटल रूम बुक कर लेते हैं और बाद में जब वे होटल पहुंचते हैं तो उन्हें पछताना पड़ता है। तो इसलिए जान लीजिये होटल बुक करते वक्त किन बातों का रखना चाहिए ध्यान। 

जरूरी नहीं है कि वेबसाइट पर जो दिख रहा हो, सब वैसा ही हो इसलिए होटल से संबंधित जो भी नंबर दिया हुआ है, एक बार उस पर कॉल कर लें। पता कर लें कि रूम का साइज जो दिख रहा है, क्या उतना ही है। जो कंबल, तकिये आदि रखे हैं, वही आप जब पहुंचेंगे तो आपको मिलेंगे। होटल के आसपास क्या-क्या मौजूद है।

ऑनलाइन होटल रूम बुक करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
Image by Manuela Jaeger from Pixabay 

चेक इन- चेक आउट टाइम से संबंधित जो भी पॉलिसी है, उसे एक बार अच्छे से पढ़ लें। कोशिश करें कि पता कर लें कि यदि आप एक घंटा पहले पहुंच जाते हैं या रूम खाली करने में आप थोड़ा लेट हो जाते हैं तो आपको कितना अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 

होटल भले ही दिखने में कितना भी अच्छा हो लेकिन उसके रेटिंग्स और रिव्यूज ठीक नहीं हैं तो आप बातों में न आएं क्योंकि हर होटल अपनी मार्केटिंग तो अच्छी करेगा ही लेकिन होटल रूम की असलियत वही लोग बता पाएंगे जो वहां पहले ठहरकर आ चुके हैं। 

यदि कोई उत्साहित करने वाला ऑफर मिल जाता है तो आप सीधा अपनी बुकिंग कन्फर्म न करें। दूसरी होटलों को भी देख लें, एक बार को आप सुविधाओं के बारे में अच्छे से सोच और समझ लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...