Canada Violence: कनाडा में दो समुदायो के बीच जमकर चले चाकू,10 की मौत 15 लोग घायल

इंटरनेशनलCanada Violence: कनाडा में दो समुदायो के बीच जमकर चले चाकू,10 की...

Date:

सस्केचेवान।  कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में दो गुटों के बीच जमकर चाकू चले। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए हैं । अधिकारियों ने बताया  कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जेम्स स्मिथ क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व के वेल्डन गांव में कई जगहों पर दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। इस बीच पुलिस ने दो हमलावरों की फोटो जारी कर लोगों से उनको पकड़ने की अपील की है। इनमें से एक का नाम डेमियन सैंडरसन और दूसरे का नाम माइल्स सैंडरसन बताया जा रहा है। पुलिस का आरोप है कि अभी दोनों के बीच क्या रिश्ता है। यह पता नहीं चल सका है। लेकिन दोनों आरोपियों की तलाश तीन प्रांतों में 13 अलग-अलग स्थानों पर सरगर्मी से की जा रही है।  आरसीएमपी सस्केचेवान सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने बताया कि कुछ लोगों पर युवकों ने हमला किया है। अभी हमले के पीछे क्या मकसद है इसकी वजह सामने नहीं आई है। हमला क्यों किया गया और लोगों को क्यों मारा गया। इसकी जांच की जा रही है। ब्लैकमोर ने बताया कि प्रांत में जो कुछ हुआ है। वह भयावह है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। 

Read also: Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, रेस्क्यू जारी

उन्होंने बताया कि प्रांत में 13 जगहों पर लोग मृत और घायल अवस्था में पाए गए। ब्लैकमोर ने बताया कि पुलिस को सुबह छह बजे से एक समुदाय पर छुरा घोंपने की जानकारी मिलनी शुरू हुई। इसके बाद हमलों की घटनाएं बढ़ने लगी और उनके पास इस तरह की सूचनाओं का अंबार लग गया। इसके बाद दोपहर तक पुलिस को जब कई लोगों के मारे जाने की जानकारी हुई तो उसने चेतावनी जारी कर लोगों से स्वयं का बचाव करने को कहा । पुलिस रेजिना निवासियों से लोगों से सावधानी बरतने को कहा। वहीं आश्रय लेने पर विचार करने के लिए लोगों से कह रही है। आरसीएमपी ने बताया कि स्थानीय निवासियों को बिना जानकारी दूसरों को अपने घरों में आने की अनुमति देने के बारे में सावधान रहना चाहिए और सुरक्षित स्थान को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...