नई दिल्ली। विदेश यात्रा से वापस लौटने वाले यात्रियों की हवाई अडडे पर रेंडम कोरोना जांच होगी। इसके लिए हर हवाई जहाज के दो प्रतिशत यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच की जानी अनिवार्य होगी। यह जांच रेंडम तरीके से की जाएगी। जिसका मतलब है कि भीड़ में किसी व्यक्ति को रोककर उसकी कोरोना जांच की जा सकती है। जांच में सैंपल अगर संक्रमित मिलता है तो उसे इन्साकॉग की लैब भेजा जाएगा। जहां सैंपल की फिर से जीनोम सीक्वेसिंग होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों में अब संशोधन किया है। इसके बाद इन नियमों को लागू किया गया है। इस साल अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर दिशा-निर्देशों में दो बाद संशोधन किया गया था। अब अब मंत्रालय ने एक बार फिर से नियमों में बदलाव किया है। बदले गए नए नियमों के मुताबिक अब भारत आने से पहले सुविधा वेबसाइट पर यात्रियों को स्वघोषित एक फार्म भरना होगा। इसके अलावा 72 घंटे के अंदर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इसी के साथ टीकाकरण का प्रमाणपत्र देना होगा। साथ ही बीते 14 दिन की यात्रा का पूरा ब्यौरा यात्री को देना होगा। स्व घोषित फार्म पर यह भी बताना होगा कि जांच रिपोर्ट बिल्कुल सही और सटीक है। अगर रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
वहीं देश में अब कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6809 नए मामले सामने आए। जबकि 21 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामले अब 55114 रह गए हैं। इसके साथ टीकाकरण का आंकड़ा 213 करोड़ के पार पहुंच चुका है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना कम हुआ है खत्म नहीं हुआ। इसलिए कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं करनी होगी। लोगों को कोरोना बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना होगा।

