Khalistani Supporters: खालिस्तानी समर्थकों ने लहराया झंड़ा, भारतवंशियों ने ऐसे दिया जवाब

इंटरनेशनलKhalistani Supporters: खालिस्तानी समर्थकों ने लहराया झंड़ा, भारतवंशियों ने ऐसे दिया जवाब

Date:

Khalistani Supporters protest: कनाड़ा में खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद हैं। खालिस्तान समर्थक आए दिन भारत के खिलाफ नारेबाजी और धरना—प्रदर्शन करते रहते हैं। गत आठ जुलाई को कई जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। आतंकियों ने टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थक इकट्ठा हुए थे।

खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार कई जगह विरोध-प्रदर्शन किया। खालिस्तानियों ने टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। जहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतवंशियों ने तिरंगा लहराकर खालिस्तान समर्थकों का मुकाबला किया।
इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि खालिस्तानी समर्थक भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने नारेबाजी करते हुए झंडा लहरा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अच्छी खासी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारेबाजी कर रहे हैं। भारतवंशी तिरंगा लहराकर आतंकियों का विरोध करते रहे।

बता दें कि इससे पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर 30-40 Khalistani supporters के जुटने की खबर आई थी। मामला दोपहर 12.30 से 2.30 के बीच का बताया जा रहा है। मौके पर यूनाइटेड किंगडम पुलिस पहुंच गई। हालांकि, कुछ देर बाद खालिस्तान समर्थकों ने जगह खाली कर दी और वहां से भाग निकले। मामला उस समय सामने आया जब सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि अगल-अलग देशों में खालिस्तानी समर्थक भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि खालिस्तान समर्थक रैली में बहुत कम लोग शामिल हो रहे हैं। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थक ग्रुपों द्वारा बुलाए विरोध प्रदर्शन में कम लोग शामिल हुए। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की फोटो के साथ हिंसा भड़काने वाले विवादास्पद पोस्टरों का उपयोग किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद था। रैली बहुत जल्दी समाप्त हो गई। पिछले हफ्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे और नारेबाजी की थी। ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की थी कि लंदन में Indian High Commission पर कोई सीधा हमला अस्वीकार्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...