राहुल-पादरी की बातचीत पर हंगामा, भाजपा ने कहा हिन्दू विरोधी इतिहास

पॉलिटिक्सराहुल-पादरी की बातचीत पर हंगामा, भाजपा ने कहा हिन्दू विरोधी इतिहास

Date:

राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है, कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गाँधी की समाज के विभिन्न लोगों से मुलाकात होती रहती है, ऐसी ही एक मुलाकात कन्याकुमारी जिले में कंट्रोवर्सियल कैथोलिक पादरी जोर्ज पोनैया से भी हुई, इस दौरान पादरी पोनैया से राहुल की बात चीत का एक छोटा सा अंश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है जिसको लेकर भाजपा राहुल गाँधी पर हमलावर है और भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया है. 

बता दें कि भाजपा यात्रा के पहले ही दिन से राहुल गाँधी पर लगातार निजी हमले कर रही है, फिर मंहगे जूते हों या फिर मंहगी टी शर्ट पहनने की बात. अब भाजपा ने राहुल की पादरी से हुई मुलाकात और उनके बीच हुई बातचीत को लेकर हमलावर है. दरअसल वायरल वीडियो में राहुल गाँधी प्रभु यीशु के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं. राहुल पादरी से पूछते हैं कि जीसस क्या गॉड हैं या फिर गॉड का एक रूप जिसपर पादरी पोनैया और दूसरे लोग कहते हैं कि जीसस असली गॉड हैं जिन्होंने इंसान का रूप लिया है, वह कोई शक्ति या पावर नहीं। 

राहुल की इस बातचीत को मीडिया और सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त हाइप मिली है और भाजपा की तरफ से कांग्रेस और राहुल को ज़ोरदार तरीके से घेरा जा रहा है. कांग्रेस को जहाँ हिन्दू विरोधी बताया जा रहा है वहीँ कहा जा रहा है कि राहुल गाँधी भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. भाजपा का कहना है कि इस बातचीत में एक धर्म का महत्त्व ही नहीं बताया जा रहा है बल्कि दूसरे धर्म की निंदा की जा रही है. राहुल गाँधी हिन्दू विरोधी बयानों पर जेल जा चुके एक पादरी को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बना दिया है. 

दरअसल पादरी जोर्ज पोनैया अक्सर अपने बयानों को लेकर विवाद में रहे हैं , वह पीएम मोदी के खिलाफ भी भाषण दे चुके हैं जिसे हेट स्पीच माना गया, इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चूका है. वहीँ कांग्रेस ने इसे बीजेपी की हताशा बताया है, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस वीडियो उस बातचीत से कोई संबंध नहीं है. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के सफलता से भाजपा बहुत ज्यादा हताश है और यह बीजेपी की हरकत उसी की वजह से है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related