आत्‍मनिर्भर भारत के लिये महत्‍वपूर्ण चालकों: विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर अमेरिकन केमिकल सोसायटी का वेबिनार

प्रेस रिलीज़आत्‍मनिर्भर भारत के लिये महत्‍वपूर्ण चालकों: विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर अमेरिकन...

Date:


आत्‍मनिर्भर भारत के लिये महत्‍वपूर्ण चालकों: विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर अमेरिकन केमिकल सोसायटी का वेबिनार

यह वेबिनार भारत की स्‍वतंत्रता के 75वें वर्ष, यानि  आजादी का अमृत महोत्‍सव’’ की याद में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्‍ट्रीयल रिसर्च (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध समिति) के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है

23 दिसंबर को शाम 6 से 7 बजे होने जा रहे आगामी एसीएस इंडिया वेबिनार का लक्ष्‍य आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में देश के विकास में विज्ञान और तकनीक के विशाल योगदान को संज्ञान में लाना है।

वर्ष 1876 में संस्‍थापित और यू.एस. कॉन्‍ग्रेस द्वारा अधिकृत अमेरिकन केमिकल सोसायटी (एसीएस) विश्‍व की सबसे बड़ी साइंटिफिक सोसायटी है, जो पृथ्‍वी और उसके लोगों के फायदे के लिये केमिस्‍ट्री के ज्‍यादा व्‍यापक उद्यम और व्‍यवसायियों की उन्‍नति के लिये प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता के आधार पर एसीएस ने कार्यशालाओं, वेबिनार्स, आदि का आयोजन कर शिक्षा जगत और उद्योग में स्‍टूडेंट्स/शोधकर्ताओं की पेशवर कुशलताएं विकसित करने में सहायता करने के लिये पहुँच वाले कई कार्यक्रम शुरू किये हैं।

आत्‍मनिर्भर भारत के लिये महत्‍वपूर्ण चालकों: विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर अमेरिकन केमिकल सोसायटी का वेबिनार

डीएसआईआर के सेक्रेटरी और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्‍ट्रीयल रिसर्च के डायरेक्‍टर जनरल, प्रतिष्ठित वक्‍ता डॉ. शेखर मांडे उपस्थित लोगों को सम्‍बोधित करेंगे और आधुनिक समय में भारत के वैज्ञानिक विकास और उन्‍नति तथा विज्ञान एवं तकनीक पर अपनी बात‍ रखेंगे। यह वेबिनार भारत को आत्‍मनिर्भरता के स्‍थायी रास्‍ते पर चलाने में योगदान देने के तरीके खोजने पर महत्‍वपूर्ण सबक देगा। युवा पीढ़ी के बीच नवाचार और उद्यमिता का बोध विकसित करना इस दिशा में महत्‍वपूर्ण होगा। कुल मिलाकर व्‍यक्तिगत आधार पर प्रतिभाओं को वि‍कसित करने, उनमें छुपी क्षमता का इस्‍तेमाल करने और रोजगार-योग्‍यता की संभावनाएं बढ़ाने का इरादा है।

एसीएस इंडिया की सीनियर असोसिएट डायरेक्‍टर डॉ. दीक्षा गुप्‍ता इस आयोजन की संयोजक हैं और उनका कहना है कि यह वेबिनार डॉ. मांडे के साथ एक अद्वितीय चर्चा होगा, जिसमें वे वैज्ञानिक यात्रा, एक देश के रूप में हम कितना चले हैं और भविष्‍य में हमारे लिये क्‍या है, पर संक्षिप्‍त ज्ञानवर्द्धन करेंगे। वे आत्‍मनिर्भर भारत के लिये हमारे मार्ग और हममें से प्रत्‍येक व्‍यक्ति कैसे उसमें योगदान दे सकता है, इस पर भी अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।

आयोजन का विवरण

तिथि: गुरूवार, 23 दिसंबर 2021

समय: भारतीय समय के अनुसार शाम 6 से 7 बजेरजिस्‍टर करने के लिये, कृपया विजिट करें: https://www.acs.org/content/acs/en/acs-webinars/india/aatmanirbhar-bharat.html?sc=211223_gem_ACSWebinars_media_drmande

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related