भारत में कई ऐसी जगहे है जो की बेहद खूबसूरत है, ये ऐसी जगहे है जहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं और मजा ले सकते हैं। अगर आप विंटर डेस्टिनेशन ट्रिप को मजेदार बनाना चाहते है तो इन जगहों को चुन सकते हैं।
Read also: बना रहे है सर्दियों में घूमने का प्लान? जरूर जाये इन जगहों पर
गुलमर्ग, कश्मीर
गुलमर्ग घूमने के लिहाज से बेस्ट जगह है, यहां पूरा साल ही घूमने के लिए जा सकते हैं | ये पहाड़ी शहर सर्दियों का वंडरलैंड माना जाता है, यहां जमी हुई झील, बर्फ से ढकी वादियां सबको अपनी तरफ खींचती है | इसके अलावा आप यहां स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग आदि कर सकते हैं।
जैसलमेर, राजस्थान
राजस्थान का ये रेतीली जगह भी बेस्ट जगह है, यहां काफी गर्मी होती है। यहां आप ऊंट की सवारी कर सकते है और कैंपिंग का आनंद, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग के भी मजे ले सकते है |
Read also: हिल स्टेशन पर घूमने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए
बिनसर, उत्तराखंड
बिनसर एक छोटा सा हिल स्टेशन है, यहां सर्दियों में पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप केदारनाथ और नंदा देवी चोटियों का अद्भुत नजारा भी देख सकते है | आपको बता दे ये प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह है |

