योगी-मोदी की मर्दानगी पर राजभर ने उठाए सवाल

उत्तराखंडयोगी-मोदी की मर्दानगी पर राजभर ने उठाए सवाल

Date:


योगी-मोदी की मर्दानगी पर राजभर ने उठाए सवाल

  • कहा, मर्द है तो अपराधियों पर दर्ज केसों की सूची 24 घंटे में जारी करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक मर्यादाएं टूटती नजर आ रही हैं। यहां तक की सीएम और पीएम के पद का सम्मान भी नहीं रखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया जिन्होंने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की मर्दानगी को ही चैलेंज कर दिया। राजभर ने लखीमपुर खीरी की घटना को मोदी और अमित शाह की सीएम योगी को बदनाम करने की साजिश बताया।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : शिवपाल चाहते हैं 20 सीटें, लेकिन एडजस्ट करने को तैयार

अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। राजनीतिक मर्यादाओं से इतर जाकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पैदल कर दिया है। सीएम योगी और पीएम मोदी की मर्दानगी को चैलेंज करते हुए राजभर ने कहा कि यदि यह मर्द हैं तो प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों पर दर्ज केसों की सूची 24 घंटे में जारी कर दें। तभी मालूम हो जाएगा कि बुलडोजर कहां चलना चाहिए।

राजभर ने कहा कि लखीमपुर खीरी में चार किसान मारे गए तो वहां क्यों नहीं चला बुलडोजर? केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष ने हत्या की तो क्यों नहीं गिरवाया गया उनका मकान? राजभर ने दावा किया कि यह सब योगी को गिराने की प्लानिंग और पार्टी के भीतर की अंर्तकलह है।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि योगी अब तेरी जरूरत नहीं है। काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मोदी ने गंगा में अकेले ही डुबकी लगाई। विज्ञापन में केवल मोदी की ही फोटो थी। 5 करोड़ के अखबारी विज्ञापन में पीएम मोदी ने योगी से कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? पीएम मोदी उपमुख्यमंत्री को दिल्ली में सोफे पर बिठाते हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पैदल घूमाते हैं। ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा अरे प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी नहला देते।

Read also: मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ : स्वतंत्र देव सिंह

राजभर ने सपा मुखिया ही नहीं बल्कि उनके पूरे स्टाफ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों की फोन टैपिंग कराए जाने का आरोप योगी सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से डराने और धमकाने के लिए राजभर और अखिलेश यादव के यहां अभी सीबीआई और ईडी की टीम भी आएगी। लेकिन हम लोग इन सब को तरजीह नहीं देते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related