Sawan Shivratri: कांवड़ियों का आंकड़ा 4 करोड़ पार, व्यापारियों पर बरसी लक्ष्मी; दक्षेश्वर में रात से कतार

उत्तर प्रदेशSawan Shivratri: कांवड़ियों का आंकड़ा 4 करोड़ पार, व्यापारियों पर बरसी लक्ष्मी;...

Date:

Sawan Shivratri 2023: इस बाद हरिद्वार में गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की संख्या का आंकड़ा चार करोड़ पार कर गया। वहीं हरिद्वार में व्यापारियों पर पिछले 15 दिनों से लक्ष्मी भी खूब बरसी हैं। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार की रात 12 बजे से कतार लगी हुई है। कांवड़िया रात से जलाभिषेक के लिए अपनी बारी के इंतजार में हैं। रुड़की में राजमार्ग से लेकर बाईपास तक डांक कांवड़ियों का रेला बढ़ रहा है।

डांक कांवड़ियों का रेला

सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार में भोले की अपार भक्ति दिख रही है। आज सावन की शिवरात्रि पर भी डांक कांवड़ियों का रेला चल रहा है। हरिद्वार में गंगा जल लेने आने वाले कांवडियों की संख्या इस बार चार करोड़ की संख्या पार कर गई है। शुक्रवार शाम तक यह संख्या तीन करोड़ 97 लाख थी। इसके बाद से अब आज शनिवार दोपहर तक ये आंकड़ा 4 करोड को पार कर गया है। कांवडियों के आने और जाने का क्रम अभी पूरी तरह से बना हुआ है।

कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से लाइनें

श्रावण मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात 12 बजे से लाइनें लगी हुई हैं। कांवड़ यात्री रात से जलाभिषेक के लिए अपनी बारी के इंतजार में हैं। पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि जलाभिषेक का पुण्य काल रविवार सुबह तक था। महादेव के जलाभिषेक के बीच चारों ओर हर हर महादेव का जयघोष है।
शास्त्रों के अनुसार जलाभिषेक का समय शाम से हैं। लेकिन सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। रुड़की सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में लंबी लाइन लगी है। इसके अलावा शिवाललों में शिव भक्त सुबह से जलाभिषेक कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार की शाम से लेकर रविवार पूरे दिन जलाभिषेक का मुहूर्त रहेगा।

सालियर की बड़ी कांवड़

रुड़की के सालियर की बड़ी कांवड़ शनिवार को रुड़की शहर से होकर गुजरी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ड्रोन के जरिए रामपुर गांव से लेकर शहर तक अभियान चलाया गया है। साथ पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि 2015 में कांवड़ के दौरान जमकर बवाल हुआ था। देहरादून के सहसपुर में रात हुई घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...