Kanpur Violence Update: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल हुई साम्प्रदायिक हिंसा में अबतक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है. पुलिस ने इस साम्प्र्दायिक घटना में अभी तीन FIR दर्ज की हैं जिसमें 40 लोगों को नामजद के अलावा एक हज़ार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
कानपूर पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के माहौल को बिगाड़ने के मंसूबे पुलिस ने सतर्कता से विफल किए, ऐसे में किसी भ्रामक सूचना के बहकावे में न आएं और न कोई अफवाह फैलाएं, सतर्क रहें, पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित रहें। वहीँ उपद्रवियों की तलाश के साथ पुलिस को हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी की तलाश भी जारी है, बताया जा रहा है कि अभी वह फरार है.
Read also: कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती
वहीँ थाना बेकनगंज क्षेत्र में उपद्रव के बाद खराब हुए माहौल पर पुलिस व जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करके दोबारा से शांतिव्यवस्था कायम की पूरे क्षेत्र में देर रात तक अधिकारी पैदल गस्त करके नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराते रहे। पुलिस इलाके के CCTV कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के अनुसार पुलिस को पर्याप्त संख्या में वीडियो फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर की गयी कार्रवाई में अबतक 35 लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है और बाकियों की तलाश जारी।
वहीँ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ज़िले में मौजूदगी पर हुई इस साम्पदायिक घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत नाराज़ है और उन्होंने अधिकारीयों से इस मामले में बहुत सख्ती से निपटने के आदेश दिये हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी अक्सर इस बात के दावे करते रहे हैं कि यूपी में एक छोटी सी भी साम्प्रदायिक घटना नहीं हुई.

