एफडी सिर्फ फायदे का सौदा नहीं इसमे हैं कई बड़े नुकसान जाने डीटेल्स

बिज़नेसएफडी सिर्फ फायदे का सौदा नहीं इसमे हैं कई बड़े नुकसान जाने...

Date:

व्यापार:- आज के समय मे ज्यादातर निवेशकों को लगता है कि अगर वह अपना पैसा एफडी में लगा रहे हैं तो यह उनके लिए सबसे फायदे का सौदा होगा और उन्हें इसमे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। अगर हम एक तरीके से देखे तो यह बात बिल्कुल सही है की जब कोई निवेशक एफडी में अपना पैसा इन्वेस्ट करता है तो उसे नुकसान नहीं होता है लेकिन कई बार एफडी निवेशकों को इससे नुकसान भी झेलना पड़ता है। 
अगर हम वर्तमान परिदृश्य की बात करे तो इस समय सरकारी और निजी बैंकों ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों में।बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी मुख्य तौर पर एफडी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए की गई है। क्योंकि एफडी अन्य जगहों की तुलना में निवेशकों को कम रिटर्न देती है और जो निवेशक ज्यादा रिटर्न की लालसा रखते हैं वह कभी भी एफडी को अपना विकल्प नहीं बनाते हैं। 
वही निवेशकों को एफडी में मिलने वाला कम रिटर्न अपना सबसे बड़ा नुकसान दिखाई देता है। वही एफडी लिक्विडिटी से जुड़ी हुई है जो की कभी कभी निवेशकों के लिए काफी नुकसानदायक सिद्द होती है और उन्हें जब पैसे की जरूत होती है तब उनका पैसा उन्हें नहीं मिलता है। क्योंकि जब आप एक बार बैंक में एफडी करा देते हैं तो उसकी मेच्‍योरिटी का समय भी फिक्‍स हो जाता है. आप जरूरत पड़ने पर उस तय समय से पहले अपना पैसा नहीं निकाल सकते और अगर आपने ऐसा किया तो रिटर्न से कहीं ज्‍यादा चार्ज वसूल लिया जाएगा।
वही कई बैंक ऐसे भी है जो समय से पूर्व एफडी से पैसा निकालने पर 1 फीसदीं ब्याज बसूलते हैं वही अपनी एफडी जितनी अधिक राशि की होगी यह दर उतनी अधिक बढ़ती जाएगी। यह मुख्यतः बैंक इस उद्देश्य से करती है ताकि जब निवेशकों को जरूरत पड़े तो वह कम राशि वाली एफडी ही तोड़े। वही अगर आपने 5 साल की एफडी करवाई है तो आपको टैक्स लाभ मिलेगा अगर आपकी एफडी उससे ज्यादा की है तो आपको उसके लिए टीडीएस के रूप में कुछ राशि देनी पड़ती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...