कानपुर शूटआउट कांड की जांच कर रहे डीआईजी का तबादला, चौबेपुर थाना लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेशकानपुर शूटआउट कांड की जांच कर रहे डीआईजी का तबादला, चौबेपुर थाना...

Date:


कानपुर शूटआउट कांड की जांच कर रहे डीआईजी का तबादला, चौबेपुर थाना लाइन हाजिर

  • हत्याकांड से पहले शहीद डीएसपी देवेंद्र ने अनंत देव त्रिपाठी को खत लिखकर विकास दुबे और चौबेपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की थी
  • दिल्ली के बदरपुर के होटल में विकास के दिखने की सूचना मिली थी, 3 लोग गिरफ्तार; अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

कानपुर में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए शूटआउट कांड में ताबड़तोड़ रेड मंगलवार को भी जारी रही. विकास दुबे को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है. लेकिन पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है. जिनके भी विकास दुबे से संपर्क रहे हैं उनसभी से पूछताछ की जा रही है. इस बीच देर शाम पुलिसकर्मियों के हत्याकांड की जांच कर रहे एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव त्रिपाठी के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया. सरकार ने उन्हें कानपुर से हटाकर पीएसी मुरादाबाद भेज दिया है.एनकाउंटर की घटना के बाद चौबेपुर थाना शक के घेरे में है. कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने अब थाने के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है. थाने के सभी 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.गौरतलब है कि कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा था कि इस पूरी घटना को लेकर पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में है. कितने पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से बात की, इस मामले की जांच चल रही है.

क्या था मामला?
हत्याकांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र का एक खत सामने आया था. यह खत तत्कालीन कानपुर एसएसपी अनंत देव को लिखा गया था. इसमें कहा गया था कि चौबेपुर के थानेदार विनय तिवारी, विकास दुबे को बचाने का काम कर रहे हैं और इन पर कार्रवाई की जाए.डीएसपी देवेंद्र के भाई ने कमलकांत ने भी अनंत देव पर आरोप लगाया था कि पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई.अब त्रिपाठी की जगह पीएसी आगरा के सेनानायक सुधीर कुमार सिंह को एसटीएफ एसएसपी बनाया गया. मामले की जांच यही करेंगे. इसके अलावा पूरे चौबेपुर थाने के 68 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

फरीदाबाद में छापेमरी

वहीं, विकास दुबे की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने आज एक होटल में छापेमारी की. फरीदाबाद पुलिस को एक होटल में विकास दुबे के छुपे होने का इनपुट मिला, जिसके बाद वहां पर छापेमारी की गई. वहां विकास दुबे नहीं मिला. मगर फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आशंका है कि वहां विकास दुबे भी मौजूद था.

शूटआउट कांड के बाद अपराधी राडार पर
दो दिन में पुलिस ने जिन बदमाशों की संपत्तियां कुर्क की हैं, उनमें नोएडा के सुंदर भाटी, मैनपुरी में नीरज यादव और लखीमपुर में वेदू उर्फ वेद प्रकाश जैसे बड़े नाम हैं. कुल छह बदमाशों की करोड़ों की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है. इस दौरान क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. अभी और भी कई अपराधी हैं, जिन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है.मैनपुरी में भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. यहां थाना घिरोर क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में स्थित हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव का मकान पुलिस ने कुर्क कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...