वायरल हुए अश्लील वीडियो, लोगों ने किया हंगामा

मेरठ रीजनवायरल हुए अश्लील वीडियो, लोगों ने किया हंगामा

Date:


वायरल हुए अश्लील वीडियो, लोगों ने किया हंगामा

  • पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश कॉलोनी में लोगों के मोबाइल पर वायरल हो रहे दो अश्लील वीडियो को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे एक किशोर को हिरासत में लिया है। बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी के लोगों के मुताबिक लगभग सात दिन पहले कॉलोनी के रहने वाले कुछ लोगों के मोबाइल पर दो अश्लील वीडियो वायरल हुए। दोनों वीडियो में कुछ युवक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते नजर आ रहे थे।

कॉलोनी के लोगों को पता चला कि वीडियो में शामिल एक किशोर कॉलोनी के ही एच ब्लॉक का रहने वाला है। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने किशोर के घर पर हंगामा कर दिया। किशोर ने बताया कि यह वीडियो कुछ दिन पहले एच ब्लॉक में रहने वाले सचिन के फ्लैट पर बनाए गए थे। सचिन मेडिकल उपकरण की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। वीडियो में दिखाई दे रही किशोरी कोलकाता की बताई जा रही है जो पिछले आठ महीने से सचिन के साथ रह रही

मंगलवार को लोगों ने सचिन के घर पर हंगामा किया तो वह किशोरी को कार में बिठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कॉलोनी निवासी किशोर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित किशोरी की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related