Kanpur Encounter – पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में नाटकीय मोड़, नहीं मिली सीओ की चिट्ठी, शासन करा रहा गोपनीय जांच

उत्तर प्रदेशKanpur Encounter – पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में नाटकीय मोड़, नहीं मिली सीओ...

Date:


Kanpur Encounter – पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में नाटकीय मोड़, नहीं मिली सीओ की चिट्ठी, शासन करा रहा गोपनीय जांच

  • वायरल तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्र की चिट्ठी के संदर्भ में एसएसपी कानपुर ने जांच की
  • -बताया चिठ्ठी सीओ, एसपी ग्रामीण, एसएसपी के समस्त कार्यालयों के किसी भी रजिस्टर पर रिसीव नही पाई गई

कानपुर में शुक्रवार की अल सुबह पुलिसकर्मियों के हुए हत्याकांड में पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश नहीं कर सकी है. सोमवार से एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.बताया जा रहा है कि यह चिट्ठी विकास दूबे पर छापे का नेतृत्व कर रहे डीएसपी देवेंद्र मिश्रा ने तीन महीने पहले अपने सीनियर को लिखी थी. इस चिट्ठी में उन्होंने बताया था कि अब निलंबित हो चुके चौबेपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज या एसएचओ विनय तिवारी कैसे अपराधी विकास दूबे की मदद कर रहे थे और कैसे उसे किसी भी संभावित पुलिसिया कार्रवाई से बचा रहे थे. इस चिट्ठी में उन्होंने तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी.अब पुलिस का कहना है कि यह चिट्ठी पुलिस रिकॉर्ड में है ही नहीं और इसे ढूंढा जा रहा है. इसके लिए लखनऊ से आईजी रेंज को बिल्हौर सीओ कार्यालय भेजा गया है. वह मंगलवार सुबह पहुंच गई है.

एसएसपी ने कहा, चिट्ठी किसी भी रजिस्टर पर रिसीव नहीं मिली

इस चिट्ठी को लेकर कानपुर के पुलिस चीफ दिनेश कुमार पी ने सोमवार की रात कहा, ‘मुझे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी के बारे में पता चला है. डीएसपी ऑफिस और कानपुर एसएसपी के ऑफिस में डिस्पैच और रिसीविंग सेक्शन में जांच की गई है, अभी तक इस चिट्ठी का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है और हमें कोई फाइल नहीं मिली है. लेकिन हम इसमें और डिटेल्स की जांच कर रहे हैं और जानकारी मिलने पर हम तथ्य बिल्कुल साझा करेंगे.’

चिट्ठी को लेकर शासन गंभीर
मंगलवार की सुबह आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह बिल्हौर सीओ कार्यालय पहुंच गई हैं. माना जा रहा है कि वह पत्र लीक मामले की जांच के लिए आई हैं.वह संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related